पहले दिन एडवांस बुकिंग में 2 लाख 30 हजार टिकट बिके, फिल्म देखने उमड़ी भीड़

Updated on 21-12-2023 03:12 PM

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' आज रिलीज हो गई है। फिल्म के देशभर में पहले दिन एडवांस बुकिंग में तकरीबन 2 लाख 30 हजार टिकट बिक चुके हैं। ये आंकड़े पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस के हैं, जो कि देश की टॉप 3 मल्टीप्लेक्स चेंस हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस में फिल्म पहले दिन तकरीबन 25-30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शनिवार 16 दिसंबर से शुरू हुई। ये पहली बार है जब शाहरुख और राजकुमार हिरानी ने एक साथ हाथ मिलाया है।

2023 शाहरुख खान के लिए शानदार रहा
इस साल शाहरुख खान की 'पठान' जनवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन 103 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शाहरुख की 'जवान' सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन 129 करोड़ का कलेक्शन किया था। इन दोनों ही फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड बना लिए थे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'डंकी' अपने पहले दिन कितने करोड़ कमाती है।

देश में सफल फिल्मों के एडवांस बुकिंग के आकड़े (कोविड के बाद)
जवान : 5.57 लाख
पठान : 5.56 लाख
KGF 2 : 5.15 लाख
एनिमल : 4.60 लाख
टाइगर 3 : 3.15 लाख
ब्रह्मास्त्र : 3:02 लाख
डंकी : 2.28 लाख

डंकी भारत में लगभग 4000 स्क्रींस पर रिलीज हो रही है और पहले दिन 15000 शो होंगे।

इमोशंस की रोलेरकोस्टर राइड करवाएंगे राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक हैं। 'मुन्ना भाई MBBS', 'PK', 'संजू', '3 इडियट्स' जैसी फिल्मे बनाने वाले राजू हिरानी की फिल्म 'डंकी' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आए हैं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के भाई अनिल ग्रोवर भी इस फिल्म में हैं। मजेदार बात ये है कि 'जवान' में सुनील ग्रोवर विलेन थे, लेकिन 'डंकी' में सुनील ग्रोवर के भाई अनिल ग्रोवर शाहरुख के जिगरी बनते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से ही ऑडियंस में एक्साइटमेंट देखने को मिली। यह फिल्म इमोशंस और कॉमेडी से भरपूर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.