ब्रिटिश प्रिंसेस केट की सर्जरी के 2 महीने, 4 विवाद प्रिंस विलियम का अफेयर

Updated on 20-03-2024 12:43 PM

ब्रिटेन की रॉयल फैमिली एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन को लेकर विवाद हो रहा है। दरअसल, जनवरी 2024 में केट के पेट की सर्जरी हुई। इसके बाद से वो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई हैं।

दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब केट के गायब होने की खबरें सामने आने लगीं हैं। सोशल मीडिया पर #WhereIsKate ट्रेंड हो रहा है। इस बीच प्रिंस विलियम के अफेयर की खबरें भी हैं। ऐसी ही कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज पर एक नजर...

1. प्रिंस विलियम का अफेयर
केट की सर्जरी के बाद से प्रिंस विलियम के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रिंस विलियम का मार्चियोनेस ऑफ चोलमोंडेली सारा रोज हैनबरी के साथ अफेयर है। हैनबरी केट और विलियम की करीबी दोस्त हैं।

अफेयर का जिक्र अमेरिकी शो 'द लेट नाइट शो' के होस्ट स्टिफिन कोलबर्ट ने किया था। उन्होंने अपने शो में कहा था- लोगों का कहना है कि विलियम के अफेयर के चलते केट पब्लिक से दूरी बना रही हैं। केट ने इस बारे में विलियम से पूछा भी था जिसके जवाब में विलियम ने हंसते हुए कहा था- ऐसा कुछ नहीं है।

कोलबर्ट ने कहा- हम सब जानते हैं कि केट और विलियम के बीच आई कथित महिला कौन है- मार्चियोनेस ऑफ चोलमोंडेली। हालांकि, बिजनेस इंसाइर की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा रोज हैनबरी ने अफेयर की खबरों को खारिज किया है। उनका कहना है कि खबर पूरी तरह से गलत है।

2. मिडलटन की बॉडी डबल की पब्लिक अपियरेंस
18 मार्च को ब्रिटिश अखबार 'द सन' ने केट और विलियम की एक फोटो पब्लिश की थी। दोनों शॉपिंग करते नजर आए थे। दावा किया कि सर्जरी के बाद यह केट की पहली पब्लिक अपियरेंस है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि फोटो में दिख रही महिला केट नहीं है। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि फोटो केट की बॉडी डबल की है। लोगों के मुताबिक फोटो में दिख रही महिला के कान और चीक बोन काफी अलग हैं।

3. केट की हालात गंभीर, मेडिकल रिकॉर्ड से छेड़छाड़
रॉयल फैमिली की तरफ से सर्जरी के बाद केट की कोई नई तस्वीर जारी नहीं की है। यही वजह है कि लोगों का कहना है कि सर्जरी के बाद केट की हालात गंभीर है। उन्हें कॉम्प्लिकेशन्स का सामना करना पड़ रहा है। वो पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई हैं। हालांकि, रॉयल फैमिली ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रिंसेस रिकवर हो रही हैं और ईस्टर के बाद सार्वजिनिक तौर पर नजर आने लगेंगी।

इधर, एक शख्स ने केट के मेडिकल रिकॉर्ड तक पहुंचने की कोशिश की। ब्रिटिश मीडिया 'द गार्डियन' के मुताबिक, शख्स उसी क्लिनिक में काम करता है जहां केट की सर्जरी हुई। क्लिनिक और शख्स के खिलाफ सुरक्षा का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

4. केट की फोटो के साथ छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म से हटाई गई
हाल ही में केट मिडलटन ने एक फोटो शेयर की थी। इसमें वो अपने बच्चों के साथ दिख रही थीं। सर्जरी के बाद उन्होंने यह पहली फोटो शेयर की थी। आशंका जताई गई कि इस तस्वीर में कांट-छांट की गई है। यही वजह थी कि ज्यादातर न्यूज एजेंसियों ने इस तस्वीर को अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया।

रॉयटर्स के पिक्चर एडिटर्स का कहना है कि केट की बेटी के कार्डिगन की आस्तीन का हिस्सा ठीक नहीं दिख रहा था। इससे लग रहा है कि फोटो से छेड़छाड़ की गई है। हालांकि, ये किसने किया है इसकी जानकारी नहीं मिली है।

आरोप- शादी से पहले केट मिडलटन का फर्टिलिटी टेस्ट हुआ
ये पहली बार नहीं है जब केट को लेकर विवाद हुआ हो। पिछले साल एक किताब में दावा किया गया कि प्रिंसेस डायना की बहू केट मिडलटन (प्रिंस विलियम की पत्नी) को शादी के पहले फर्टिलिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा था। इसकी वजह यह थी कि वो किसी शाही परिवार से नहीं आतीं।

ब्रिटेन के शाही परिवार के करीबी रहे टॉम क्विन ने गिल्डेड यूथ : एन इंटिमेट हिस्ट्री ऑफ ग्रोइंग अप इन द रॉयल फैमिली नाम की किताब लिखी। इस किताब में एक चैप्टर प्रिंसेस डायना और प्रिंसेस केट मिडलटन पर है। इसमें लेखक ने एक अहम खुलासा किया। इसके मुताबिक- 1981 में जब प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई तो डायना का फर्टिलिटी टेस्ट कराया गया था। केट मिडलटन (प्रिंस विलियम की पत्नी) ने भी शादी से पहले 2011 में यह टेस्ट कराया था।

मैगजीन में छपी थी केट की टॉपलेस तस्वीर
2012 में प्रिंस विलियम की पत्नी की टॉपलेस तस्वीर एक फ्रेंच मैग्जीन में छपी थी। इसके बाद शाही परिवार काफी खफा हुआ था। खुद प्रिंस विलियम में इसे दुखद बताया था। इसको लेकर मैग्जीन से जुड़े 6 लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

केट के छोटे कपड़ों और सामान्य कपड़ों पर भी विवाद हो चुका है। इसे ब्रिटेन में शाही परिवार की मर्यादा के खिलाफ माना जाता है। वहीं, केट मिडलटन पर अपने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल से साथ विवाद का आरोप लगा था। इसको लेकर मीडिया में काफी कुछ कहा-सुना गया। लेकिन शाही परिवार ने पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखी।

क्वीन एलिजाबेथ की तस्वीर से भी छेड़छाड़
अप्रैल 2023 में क्वीन एलिजाबेथ की एक तस्वीर सामने आई थी। इसमें वो अपने ग्रैंड चिल्ड्रन के साथ बैठी दिख रही थीं। अमेरिका मीडिया CNN के मुताबिक इस तस्वीर में भी काट-छांट की गई। इसे डिजिटली एन्हांस किया गया। इसमें 19 जगहों पर छेड़छाड़ हुई। कहीं लाइट इफेक्ट में तो कहीं हाथ-कपड़ों में दिक्कत दिखी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.