कंबोडिया में साइबर फ्रॉड बनाए गए 250 भारतीय देश लौटे:इनसे भारत में कराई थी 500 करोड़ की ठगी

Updated on 31-03-2024 12:48 PM

कंबोडिया में फंसे 250 भारतीयों को देश वापस लाया गया है। इनमें से 75 लोगों को पिछले 3 महीनों में बचाया गया। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन रणधीर जैसवाल ने दी।

जैसवाल ने कहा, "इन भारतीयों को नौकरी का लालच देकर कंबोडिया ले जाया गया था। इसके बाद वहां इनसे साइबर फ्रॉड से जुड़े काम करवाए गए। करीब 5 हजार भारतीय अब भी कंबोडिया में फंसे हुए हैं। इन्हें वापस लाने की कोशिशें जारी है।"

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीयों को जबरदस्ती कंबोडिया में रखा गया है। इन लोगों को भारत के ही नागरिकों के साथ साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर किया जाता था। सरकार का अनुमान है कि धोखेबाजों ने पिछले छह महीनों में भारत में लोगों से कथित तौर पर 500 करोड़ रुपए की ठगी की है।

कंबोडिया सरकार मदद कर रही
जैसवाल ने कहा कि कंबोडिया में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से भारतीयों की मदद कर रहा है। कंबोडियन अधिकारियों के साथ मिलकर दूतावास ने 250 भारतीय नागरिकों को बचाया और वापस भारत भेजा। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ऐसी धोखाधड़ी वाली योजनाओं से बचने के लिए चेतावनी जारी की है।

जैसवाल ने कहा, "हम कंबोडिया में उन सभी भारतीयों की मदद करने के लिए तैयार हैं जो हमारा साथ चाहते हैं। हम इन फर्जी योजनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कंबोडिया के अधिकारियों और भारत में सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

महिलाओं की फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर भारतीयों से ठगी करा रहे थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंबोडिया में साइबर ठग बनाए गए भारतीय ED और दूसरे कस्टम अधिकारी बनकर भारत में फोन करते थे। ये लोगों को कहते थे कि उनके भेजे गए पार्सल में संदिग्ध सामान मिला है। अगर वो पुलिस कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो पैसे भेज दें।​​​​​​ ​विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस तरह ठगी कराकर कंबोडिया में भारतीयों से साइबर गुलामी कराई जा रही है।

कंबोडिया से रेस्क्यू किए गए एक शख्स ने अपनी पूरी कहानी अंग्रेजी मीडिया हाउस ' द इंडियन एक्सप्रेस' को बताई। उसने बताया कि मंगलुरु के एक एजेंट ने उसे कंबोडिया में डेटा एंट्री की नौकरी ऑफर की। उसके बाद दो और लोगों को कंबोडिया ले जाया गया। उसने बताया कि उन्हें टूरिस्ट वीजा पर ले जाया गया। कंबोडिया पहुंचने पर उन्हें एक ऑफिस में ले जाया गया। यहां उनकी टाइप करने की स्पीड का टेस्ट हुआ और इंटरव्यू लिया गया। हालांकि, इस वक्त तक भी उन्हें नहीं मालूम था कि उनसे क्या कराया जाएगा।

ऑफिस जॉइन करने के बाद उन्हें पता चला कि उनका काम फेसबुक पर उन लोगों के बारे में पता करना है जिनके साथ आसानी से ठगी हो सके। लोगों को फंसाने के लिए उनसे महिलाओं के नाम पर फेसबुक आईडी बनवाई जाती थी। उनसे ये सारा काम चीन की एक टीम कराती थी। एक मलेशिया का व्यक्ति उनके निर्देशों को इंग्लिश में ट्रांसलेट करता था।

वापस आए भारतीय FIR दर्ज नहीं करवा रहे
कंबोडिया में भारतीय दूतावास के सेक्रेटरी अवारन अब्राहम ने कहा कि उन्हें कंबोडिया के अलग-अलग हिस्सों से हर रोज भारतीयों की तरफ से की गई चार से पांच शिकायतें मिलती हैं। ये वापस भारत भेजे जाने और जबरदस्ती फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां करवाए जाने की शिकायत करते हैं। जैसे ही शिकायत मिलती है पुलिस को सूचित किया जाता है।

अब्राहम ने कहा, "हालांकि, इस पूरे मामले में एक परेशानी है। जब फंसे हुए भारतीयों को बचाकर भारत वापस लाया जाता है, तो वे FIR दर्ज नहीं कराते। जब FIR नहीं होगी, तब तक पुलिस उस गैंग को पकड़ने में कामयाब नहीं होगी जो नौकरी के झूठे वादे भारतीयों को कंबोडिया भेज रहे हैं।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.