आदेश के इंतजार में बस संचालकों के 30 करोड़ अटके

Updated on 26-12-2021 10:54 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना काल में बसों का अप्रैल से जून 2021 तक का टैक्स माफ किए जाने की घोषणा के ढाई माह बाद भी शासन के वित्त विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी नहीं किया है, जिससे प्रदेश के 15 हजार बस संचालकों के 30 करोड़ रुपए अटके हुए हैं। ये वे बस संचालक हैं, जिन्होंने समय पर टैक्स की राशि का भुगतान कर दिया था और अब अपनी ही राशि समायोजित करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।

राज्य शासन द्वारा कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन लगाए जाने पर बसों का संचालन रोक दिया गया था। बस संचालकों की मांग पर शासन ने इस अवधि का यात्री बसों का टैक्स माफ किया था। अप्रैल से लगे दूसरे लॉकडाउन के दौरान शासन ने बसों का संचालन बंद नहीं किया, लेकिन लॉकडाउन के कारण यात्री मिलने से ज्यादातर बसें बंद ही रहीं। इस पर इस बार भी बस संचालकों ने शासन से टैक्स माफी की मांग की थी।

इस पर 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री चौहान ने यात्री बसों का अप्रैल 2021 से जून की तिमाही का टैक्स माफ करने की घोषणा की थी। परिवहन विभाग ने घोषणा के बाद इस अवधि के टैक्स को सिस्टम से हटा दिया है, लेकिन अब परेशान वे बस संचालक हो रहे हैं, जिन्होंने इस अवधि का टैक्स समय पर भर दिया था। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के करीब 15 हजार बस संचालकों ने इस दौरान अप्रैल माह का टैक्स जमा किया था।

 कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने तीनों माह का टैक्स जमा किया है। उन्होंने बताया कि एक माह का औसत टैक्स 20 हजार रुपए होता है। इस तरह सिर्फ एक माह का टैक्स ही जोड़ें तो 30 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। नियमानुसार टैक्स माफी की घोषणा के बाद जिन लोगों ने इस अवधि का टैक्स जमा किया है, उन लोगों का टैक्स आगे के महीनों में समायोजित किया जाना चाहिए, लेकिन परिवहन विभाग ने अब तक ऐसा नहीं किया है।

परिवहन विभाग को वित्त विभाग के आदेश का इंतजार

शर्मा ने बताया कि इसे लेकर हमने हाल ही में परिवहन आयुक्त डॉ. मुकेश जैन से भी चर्चा की थी। इस पर आयुक्त ने बताया कि टैक्स के समायोजन का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। अब तक यह आदेश मिला नहीं है, जिसके कारण परिवहन विभाग टैक्स का समायोजन नहीं कर पा रहा है। बस संचालकों ने कहा कि सीएम ढाई माह पहले इसकी घोषणा कर चुके हैं और टैक्स भरने वाले ईमानदार बस संचालक अब परेशान हो रहे हैं। इस पर आयुक्त ने कहा कि वे वित्त विभाग से चर्चा करेंगे। शर्मा ने बताया कि अगर जल्द यह समायोजन नहीं होता है तो बस संचालक परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि टैक्स की राशि जमा होने के बाद भी आगे के लिए हर बार बस संचालकों को राशि देना पड़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.