प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 32 नए केस

Updated on 24-12-2021 11:04 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में 32 पॉजिटिव मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 13 पॉजिटिव मिलने के साथ एक मौत भी हुई है। यहां दिसंबर में दूसरी मौत हुई है। राजधानी भोपाल में 7 संक्रमित पाए गए हैं। जबलपुर में साढ़े 3 महीने बाद कोरोना के 5 केस सामने आए हैं।

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 या इसके पार पहुंचा है। एक दिन पहले ही संख्या 30 थी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में नाइट कफ्र्यू लगाकर अन्य प्रतिबंध भी लागू कर दिए थे। 24 घंटे में यह आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है। इंदौर-भोपाल और जबलपुर के साथ ही उज्जैन, रीवा, रतलाम में भी पॉजिटिव मिले हैं।

प्रदेश में एक्टिव केस 200 पार

प्रदेश में पिछले 2 दिन के भीतर ही 62 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 23 दिनों की बात करें तो 428 केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 167 और भोपाल में 164 संक्रमित शामिल हैं। भोपाल में 62 और इंदौर में सबसे ज्यादा 97 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में यह आंकड़ा 209 पर पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 606 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 865 लोग ठीक हो चुके है। गुरुवार को 14 मरीज ठीक हुए। 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर आधा फीसदी हो गई है।

कॉन्ट्रेक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री निकाल रहा विभाग

कोरोना के कारण प्रदेश में 10 हजार 532 की जान जा चुकी है। इंदौर में दिसंबर महीने में 2 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस अब इंदौर में ही है। ऐसे में मेडिकल टीमें संक्रमितों के घर पहुंचकर उनकी कॉन्ट्रेक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री निकालेगी।

जबलपुर में साढ़े तीन माह बाद 5 केस

जबलपुर में साढ़े तीन महीने बाद कोविड के 5 केस गुरुवार को सामने आए हैं। संक्रमितों में मुंबई से लौटे दंपती और 12 14 साल के भाई-बहन भी शामिल हैं। इस महीने अब तक कोविड के कुल 22 मामले सामने चुके हैं। वहीं 23 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में एक्टिव केस छह हो गए हैं। सभी संक्रमितों का जीनोम सिक्वेंसिंग के सैंपल भी भेजे जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.