'श्रीदेवी की बहन' को देख 32 साल पहले मच गया था हल्ला, जिसका अनुपम खेर से कनेक्शन रहा है तगड़ा

Updated on 03-04-2023 06:44 PM
बॉलीवुड में एक्टर्स के भाई-बहनों को लेकर फैन्स में काफी क्रेज़ नजर आया करता है और खासकर तब जब कोई फेमस सितारा हो और काफी कम फेमस उनके भाई-बहन। ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हुई थी तब जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था। 32 साल पहले 'श्रीदेवी की बहन' बताकर खूब सुर्खियों में छाई थी ये तस्वीर। हर कोई हैरान था क्योंकि इससे पहले श्रीदेवी की बहन को न किसी ने देखा था न उनके बारे में जानते थे कि वो कैसी दिखती हैं। साल 1991 में सिनेब्लिट्स मैगजीन कवर पर 'श्रीदेवी की बहन' की इस तस्वीर ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया था, लेकिन जब फोटो के पीछे का सच पता लगा तो लोग सन्न रह गए।

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी बहनें हूबहू उनके जैसी ही दिखती हैं। भूमि पेडनेकर से लेकर कृति सैनन जैसी एक्ट्रेसेस की बहनें भी खूब सुर्खियों में रहा करती हैं। उस जमाने में ऐसी ही सुर्खियां इस तस्वीर ने भी बटोरी थीं जिसमें उन्हें श्रीदेवी की बहन बताया गया था। हालांकि, इस तस्वीर की असली कहानी कुछ और ही थी और इसका सच अनुपम खेर से जुड़ा है।

इस तस्वीर को मैगजीन कवर पर 'श्रीदेवी' की बहन बताया

सालों बाद अनुपम खेर ने इसी तस्वीर को याद किया और जब इसका सच उन्होंने सबको बताया तो लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि जिस तस्वीर को मैगजीन कवर पर 'श्रीदेवी' की बहन बताया था वो कोई और नही बल्कि अनुपम खेर हैं। खा गए न गच्चा? अनुपम खेर ने एक बार से अप्रैल फूल पर इस तस्वीर से लोगों को बेवकूफ बनाया।

फिल्मी सितारे तक ये देखकर और जानकर हैरान हुए

अनुपम खेर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'सिनेब्लिट्स मैगजीन के कवर पर ये मैं हूं। ये साल 1991 का अप्रैल फूल इशू था। इस तस्वीर और इसकी कहानी ने सनसनी मचा दी थी। मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने मेरा ये मेकअप किया था और जाने-माने फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने मेरी ये तस्वीर ली थी। वो सिनेमाई दुनिया के मासूम दिन थे।' उस वक्त सोशल मीडिया का जमाना नहीं था, लेकिन इसके बावजूद ये काफी वायरल हुआ था। आज भी अनुपम खेर की इस तस्वीर को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा। आम फैन्स से लेकर फिल्मी सितारे तक ये देखकर और जानकर हैरान हैं और कह रहे हैं कि इसपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है।

खूब चर्चा में रहे थे अनुपम खेर

रुबीना दिलैक, जूही बब्बर, दर्शन कुमार जैसे सितारे तो हैरान हैं हीं, अन्य लोग भी अवाक हैं। काफी लोगों ने कहा है- आप झूठ बोल रहे हैं, इसपर यकीन नहीं हो पा रहा। एक ने कहा- सो ब्यूटिफुल, आप एकदम श्रीदेवी जैसे लग रहे हैं। एक ने कहा है- अरे नहीं सर। काफी लोगों ने मेकअप आर्टिस्ट के लिए तालियां बजाई हैं। काफी लोगों ने उस अंक को याद किया जब उनके पैरेंट्स ने ये मैग्जीन खरीदा था और खूब चर्चा में रहे थे अनुपम खेर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.