500 करोड़ के जमीन घोटाले के आरोपी ने ‎किया सरेंडर

Updated on 04-01-2022 07:13 PM

भोपाल प्रदेश के इंदौर शहर के बहुचर्चित पिनेकल जमीन घोटाले में फरार आरोपी भूमाफिया पुष्पेंद्र बड़ेरा ने सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने फ्लैट बेचने के पहले बालीवुड स्टार ऋतिक रोशन और सोनाक्षी सिन्हा को भी बुलाया।। बड़ेरा की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर जेएसएम पिनेकल डी ड्रीम्स में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है।

बड़ेरा का पार्टनर आशीष दास दो साल पहले गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस का कहना हैकि आरोपी को उसने उज्जैन टोल नाके से गिरफ्तारकिया है, जबकि आरोपी कुछ वकीलों के साथ थाने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक पुष्पेंद्र पुत्र रामप्रसाद बड़ेरा निवासी नईम बेग मिर्जा मार्ग उज्जैन ने पार्टनर आशीष पुत्र गोपालदास निवासी दशहरा मैदान के साथ मिलकर निपानिया में जेएसएम पिनेकल डी ड्रीम्स कंपनी के नाम से बहुमंजिला इमारतें बनाई थीं। आरोपितों ने एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचे और प्रोजेक्ट पर लोन भी लिया।

वर्ष 2017 में निवेशकों की शिकायत पर विजयनगर लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपितों पर धोखाधड़ी के 11 मामले दर्ज किए। एसआइटी ने दास को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बड़ेरा चकमा देता रहा। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर को विजयनगर थाना पुलिस ने बड़ेरा को उस वक्त दबोच लिया जब वह कार से इंदौर की ओर रहा था। आरोपित ने बताया कि उसने केदारनाथ अन्य राज्यों के बड़े मंदिरों में घूमकर फरारी काटी है।

वहीं पुलिस को आशंका है कि वह फरारी काटने के लिए विदेश भी गया था। आशीष दास और पुष्पेंद्र ने जेएसएम प्रा.लि. के नाम से रियल एस्टेट कंपनी बनाई थी। आरोपितों ने निपानिया में पीनेकल ड्रीम्स में फ्लैट बेचने के पहले फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, डायरेक्टर वासु भगनानी को बुलाया। आरोपी ने इस कार्यक्रम के बाद निवेशकों से करोड़ों रुपये  फ्लैट बेचने के नाम पर करोडों रुपए की वसूली की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.