भूखे रह जाएंगे 51 लाख पाकिस्तानी, गरीब अवाम की रोटी खा गए हुक्मरान, कंगाली के बीच सबसे भयावह चेतावनी

Updated on 30-03-2023 06:20 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इस समय एक बड़ा आर्थिक संकट देखा जा रहा है, जिसके कारण लोगों के पास खाने के भी लाले हैं। रमजान के महीने में पाकिस्तान का हर आदमी अपना और अपने परिवार का पेट भरने की लड़ाई लड़ रहा है। पाकिस्तान के कराची में खाना घर किचन के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। लोग यहां एक हाथ में अपने पहचान पत्र की फोटोकॉपी लेकर खड़े हैं। किचन को चलाने वाली परवीन सईद का कहना है, 'रमजान के हर दिन हम लोग महीने भर का राशन दे रहे हैं, क्योंकि हमारा किचन बंद है। हम एक परिवार को एक बैग दे रहे हैं और इसके लिए हमें उनकी आईडी की जरूरत है।'

सईद 20 से अधिक वर्षों से कराची के सबसे गरीब इलाकों में किचन का संचालन कर रही हैं। उनका कहना है कि किचन कभी भी इतना ज्यादा व्यस्त नहीं था। लेकिन पाकिस्तान में संकटों के कारण एक बड़ी आबादी दान के राशन पर जीने को मजबूर है। पाकिस्तान में पेट्रोल और खाद्य का दाम यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से पहले ही बढ़ता जा रहा है। पिछले साल जहां आटा 58 पाकिस्तानी रुपए किग्रा था वो अब 155 रुपए पहुंच गया है। वहीं चावल का दाम दोगुना हो चुका है। पेट्रोल जो पिछले साल 145 रुपए प्रति लीटर था, उसका दाम 272 रुपए हो गया है।

पतन की ओर उद्योग

इस सप्ताह पाकिस्तान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन ने चातावनी दी है कि उत्पादन में कटौती के कारण देश का कपड़ा उद्योग पतन की ओर बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के बाद से इस क्षेत्र में लगभग 70 लाख लोग पहले ही अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। इस्पात उद्योग से जुड़े 70 लाख लोगों की नौकरियां भी खतरे में हैं, जहां लागत बढ़ने के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की भविष्यवाणी है कि अगले सप्ताह तक 51 लाख पाकिस्तानी गंभीर भूख का सामना करेंगे। यह पिछली तिमाही से 11 लाख की बढ़ोतरी है।

हर रोज बढ़ रही भूखे लोगों की संख्या

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में खाद्य बैकों में इस क्राइसिस के कारण लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 40 साल से ज्यादा समय तक मुफ्त भोजन देने वाले एधी फाउंडेशन का कहना है कि उनके यहां खाने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो दफ्तरों से एक अच्छा कपड़ा पहन कर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ये लोग भिखारी नहीं हैं, वे बेसहारा हो गए हैं।' कोरोना काल से पहले हर रोज यहां छह हजार लोगों को खाना खिलाया जाता था। लॉकडाउन में यह संख्या 7 हजार तक बढ़ गई। लेकिन पिछले 4 महीने में यह संख्या 8,200 तक पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.