देवास से खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे 6 लोगों की बूंदी में सड़क हादसे में मौत

Updated on 15-09-2024 11:28 AM

देवास। देवास जिले के 6 लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत की घटना सामने आई है। यह सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोला थाना इलाके में हुआ है। हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटना में मदन पुत्र शकरू नायक निवासी बेडाखाल, जिला देवास, मांगी लाल पुत्र ऊंकार निवासी बेडाखाल, देवास, महेश पुत्र बादशाह निवासी बेडाखाल थाना सतवास, देवास, राजेश और पूनम की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मनोज पुत्र रवि नायक निवासी पोखर खुर्द, देवास तथा अनिकेत पुत्र राजेश निवासी बेडाखाल, देवास घायल हुए हैं।


घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन बूंदी के लिए रवाना हो गए है। उधर इनके घर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये सभी लोग घर में खाट् श्याम के दर्शन करने का कहकर रवाना हुए थे। राजस्थान पुलिस ने फोन कर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद घर में मातम पसर गया।


14 सितंबर की रात को घर से निकले थे


जानकारी के मुताबिक देवास जिले के 9 लोग कार में सवार होकर 14 सितंबर की रात को निकले थे। राजस्थान में बूंदी के हिंडोल थाना इलाके में रविवार सुबह 4 बजे के करीब रांग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेना पड़ी


सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और अंदर मोजूद तीन घायलों को बाहर निकाला। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कुछ शव इसमें बुरी तरह से फंस गए थे। इन्हें निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेना पड़ी।


हादसे में घायल तीन लोगों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। वहीं बाकी दो घायलों का इलाज बूंदी में ही किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.