ऐश्‍वर्या रजनीकांत के घर से शादी के 60 तोले गहने हुए चोरी, इन तीन लोगों पर है शक, FIR दर्ज

Updated on 20-03-2023 08:35 PM
सुपरस्‍टार रजनीकांत की बड़ी बेटी और धनुष की एक्‍स-वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत के घर से उनकी शादी के गहने चोरी हो गए हैं। एक्‍ट्रेस और फिल्‍ममेकर ऐश्‍वर्या ने चेन्‍नई के तेयनमपेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने दावा किया गया है कि उनके चेन्नई वाले घर के लॉकर से सोने और हीरे के 60 आभूषण गायब हैं। इन गहनों की कीमत 3.60 लाख रुपये है। गहनों का वजन करीब 60 तोला बताया जा रहा है। ऐश्‍वर्या ने बताया है कि उन्होंने 2019 में अपनी बहन सौंदर्या की शादी के लिए इन गहनों का इस्तेमाल किया था।
    पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, Aishwaryaa Rajinikanth ने बताया है कि उन्‍होंने गहनों को घर के एक लॉकर में रखा था। उनके अलावा इसके बारे में उनके कुछ नौकरों को इसकी जानकारी थी। तेनामपेट पुलिस ने आईपीसी की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ऐश्‍वर्या ने कहा है कि उन्‍होंने आख‍िरी बार बहन की शादी के दौरान 2019 में ही ये गहने देखे थे, जो अब गायब हैं।

    2021 में धनुष के फ्लैट के पर रखा था लॉकर

    ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग में बिजी हैं। वह फिल्‍म के स‍िलसिले में तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों में वक्‍त बिता रही हैं। ऐश्‍वर्या ने अपनी श‍िकायत में यह भी बताया है कि उनके गहनों वाले लॉकर को 2021 में तीन जगहों पर शिफ्ट किया गया था। गहनों को जिन जगहों पर ले जाया गया, उनमें उनके पूर्व पति Dhanush का फ्लैट भी है। ऐश्‍वर्या ने बताया है कि 21 अगस्त 2021 को लॉकर को घर के दूसरे सामानों के साथ सीआईटी नगर स्थित पूर्व पति धनुष के फ्लैट में ले जाया गया। जबकि सितंबर 2021 में इसे चेन्नई के सेंट मैरी रोड में उनके अपार्टमेंट में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद अप्रैल 2022 में लॉकर को उनके पोएस गार्डन वाले घर ले जाया गया था। लॉकर की चाबियां सेंट मैरी रोड वाले घर में ही थीं।

    फरवरी में ऐश्‍वर्या ने खोला लॉकर तो गायब थे गहने

    ऐश्वर्या ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को जब उन्‍होंने लॉकर खोला तो उसमें से उनकी शादी वाले गहने गायब थे। गायब हुए गहनों में हीरे के सेट, प्राचीन सोने के टुकड़े, नवरत्नम सेट, चूड़ियां और लगभग 3.60 लाख रुपये का 60 तोला सोना चोरी हो गया। अपनी शिकायत में ऐश्वर्य रजनीकांत ने यह भी बताया है कि उन्‍हें अपनी नौकरानी, ईश्वरी, लक्ष्मी और ड्राइवर वेंकट पर शक है। ये तीनों ही सेंट मैरी रोड में उनके अपार्टमेंट में आते थे।

    2004 में धनुष से शादी, 2022 में जुदा हुईं राहें

    ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2004 में एक्‍टर धनुष से शादी की थी। इस कपल के दो बच्‍चे हैं। बड़े बेटे यात्रा का जन्‍म 2006 में हुआ। जबकि छोटे बेटे लिंगा का जन्‍म 2010 में हुआ है। बीते साल 2022 में 17 जनवरी को उस वक्‍त इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका लगा जब सोशल मीडिया पर ऐश्‍वर्या और धनुष ने अलग होने की घोषणा की।

    'लाल सलाम' में कैमियो रोल करेंगे रजनीकांत

    वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या रजनीकांत 'लाल सलाम' से डायरेक्‍टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं। जबकि पिता रजनीकांत इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.