66 साल के Anil Kapoor ने माइनस डिग्री में शर्टलेस हो किया वर्कआउट, फैन्स बोले- सुनीता मैम कंट्रोल करो इन्हें

Updated on 10-04-2023 07:42 PM
एक तरफ 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र अपने वर्कआउट से सबके होश उड़ा रहे हैं और दूसरी ओर अनिल कपूर की फिटनेस हर किसी को हैरान कर रही है। अनिल कपूर अब जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे, जिसके लिए वह जी-जान से तैयारी कर रहे हैं। हाल ही अनिल कपूर ने मास्क लगाए ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए वीडियो शेयर किया था और अब उन्हें -110 डिग्री तापमान में कार्डियो करते देखा गया। अनिल कपूर ने शर्टलेस होकर यह वर्कआउट किया, जिसे देख हर कोई हैरान है।

जिस कड़ाके की ठंड में किसी का भी कपड़ों के बिना रहना दुश्वार हो जाता है, उतनी ठंड में Anil Kapoor एक चैंबर के अंदर सिर्फ हाफ पैंट पहने वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस चैंबर के अंदर माइनस 110 डिग्री तापमान था।

'अब सेक्सी @60 का टाइम है'

अनिल कपूर ने अपना वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, 'नॉटी @40 का टाइम गया, अब सेक्सी @60 का टाइम है।' अनिल कपूर के वीडियो पर टिस्का चोपड़ा से लेकर जैकी श्रॉफ, नीतू कपूर, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

कायरोथैरेपी ले रहे अनिल कपूर

मालूम हो कि अनिल कपूर इन फैट कम करने और फिट होने के लिए कायरोथैरेपी ले रहे हैं, जिसे कोल्ड थैरेपी भी कहा जाता है। लेकिन इस थैरेपी को प्रोफेशनल एक्सपर्टस की सलाह और उनकी देख-रेख में ही किया जाता है।

फैन्स हैरान, कपिल बोले- मुझे भी करना है

अनिल कपूर के इस वर्कआउट वीडियो को देख फैन्स की घिग्घी बंध गई है। सेलेब्स भी हैरान रह गए हैं। यहां तक कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता से लेकर बेटी रिया कपूर तक ने भी रिएक्ट किया है। अनिल कपूर को यूं कोल्ड थैरेपी वाला वर्कआउट करते देख कपिल शर्मा भी खुद को रोक नहीं सके और कमेंट किया, 'वाह, वाह, मुझे भी करना है।' तब अनिल कपूर ने कपिल से साथ चलने को कहा और लिखा, 'चलो मेरे साथ जुलाई में।'

2024 में रिलीज होगी 'फाइटर'

मालूम हो कि 'फाइटर' को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'पठान' भी डायरेक्ट की। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अनिल कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। 'फाइटर' साल 2024 में रिलीज होगी। अनिल कपूर हाल ही वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे, जिसमें उनके नेगेटिव रोल को काफी सराहा गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.