न्‍यूजीलैंड के कैरमाडेक द्वीप पर 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप, सुनामी का खतरा फिलहाल टला

Updated on 16-03-2023 08:29 PM
वेलिंगटन: न्‍यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप पर गुरुवार को 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (UCGS) की तरफ से बताया गया है कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। यूसीजीएस की तरफ से बताया गया है कि भूकंप का अनुमान 10 किलोमीटर दूर तक गहराई में लगाया गया है। 300 किलोमीटर के दायरे के आसपास स्थित द्वीपों के लिए सुनामी वॉर्निंग जारी की गई है। मगर देश की इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि देश पर फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
द्वीप समूह में हैं कई ज्‍वालामुखी
केरमाडेक द्वीप समूह न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के उत्तरपूर्व में है और यह द्वीप समूह करीब 13 मील यानी करीब 20 किलोमीटर के दायरे में फैला है। द मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो यहां पर कुछ ज्‍वालामुखी भी हैं और अक्‍सर ही भूकंप के झटकों से इस वजह से खतरा पैदा हो जाता है। न्‍यूजीलैंड की मीडिया की तरफ से बताया गया है कि सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं और अथॉरिटीज पूरी तरह से अलर्ट हैं ताकि किसी भी नुकसान को बचाया जा सके।
ऑस्‍ट्रेलिया में भी महसूस हुए झटके
भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके ऑस्‍ट्रेलिया में भी महसूस किए गए थे। इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि फिजी, न्‍यूजीलैंड और टोंगा में 0.3 मीटर ऊंची समुद्री लहरें देखी गई हैं। मगर अथॉरिटीज ने कहा है कि न तो ऑस्‍ट्रेलिया और न ही न्‍यूजीलैंड पर सुनामी का कोई खतरा है। न्‍यूजीलैंड की सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा है कि एक तगड़ा भूकंप अब गुजर चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.