रूसी मिलिट्री प्लेन क्रैश में 74 की मौत: यूक्रेन ने एयरक्राफ्ट पर मिसाइल दागी अपने ही लोगों को मार गिराया

Updated on 25-01-2024 12:24 PM

रूस में बुधवार को हुए प्लेन क्रैश में 74 लोग मारे गए। बेलगोरोद इलाके में हुए इस क्रैश में मारे गए लोगों 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। क्रैश के कई घंटे बाद रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई। यूक्रेन ने अपने ही नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया। इन्हें कैदियों की अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था। यह आतंकी हमला है।

दूसरी तरफ, यूक्रेन ने कहा- यह रूस की साजिश हो सकती है। हमने अपनी मिलिट्री टीम मौके पर भेजी है। जांच के बाद पूरी जानकारी देंगे। हादसा पश्चिमी बेलगोरोद क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ। गवर्नर वाएशेलव ग्लाडकोव ने हादसे की पुष्टि की।

यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। RT इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन Il-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।

पकड़े गए थे 65 कैदी यूक्रेनी सैनिक
RIA-नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में यूक्रेन के 65 सैनिक थे, जिन्हें पहले बंदी बनाया गया था। इन्हें करार के तहत रूसी सैनिकों की रिहाई के बदले छोड़ा जा रहा था। ये एक्सचेंज यूक्रेन बॉर्डर पर होना था। विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी सवार थे।

जनवरी 2024 में 48वां प्रिजनर एक्सचेंज हुआ
जनवरी की शुरुआत में दोनों देशों के बीच 23 महीने से जारी जंग में सबसे बड़ा प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला-बदली हुई थी। यह प्रिजनर एक्सचेंज UAE के अफसरों की मध्यस्थता और निगरानी में हुआ था। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के 230 नागरिकों को तो वहीं यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को रिहा किया था। जंग के दौरान दोनों देशों के बीच यह 48वां प्रिजनर एक्सचेंज था।'

2016 में भी मिलिट्री प्लेन क्रैश हुआ था
2016 में भी रूस की मिलिट्री का एक प्लेन की क्रैश हुआ था। डिफेंस मिनिस्ट्री के II-18 प्लेन में करीब 39 लोग सवार थे। इनमें से 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इल्युशिन-76 के बारे में जानिए...
यह चार इंजन वाला स्ट्रेटेजिक एयरलिफ्टर विमान है। यह एक बार में 40 हजार किलो तक वजन ले जा सकता है। इसके तीन वैरिएंट हैं। रूस में बना यह विमान राहत सामग्री और बड़ी संख्या में लोगों को लाने-ले जाने के लिए काम आता है। रूस, यूक्रेन, भारत और लीबिया की वायुसेना भी इस विमान का इस्तेमाल करती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.