80 साल के रॉबर्ट डी नीरो ने किया खुलासा, बताया 10 महीने की बेटी में क्या है खास
Updated on
08-02-2024 02:26 PM
रॉबर्ट डी नीरो हॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 'गॉडफादर 2' से लेकर 'द इंटर्न' जैसी शानदार फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने बीते साल ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि वो सातवें बच्चे के पिता बने हैं। अब 80 साल के रॉबर्ट की 10 महीने की बेटी संग एक फोटो वायरल हो रही है। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि उनमें और बच्ची में कई समानताएं हैं।
दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके फेमस एक्टर Robert De Niro की इस वायरल फोटो में बेटी जिया संग प्यारी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। उन्होंने नन्ही सी जान को अपने गले से लगाया हुआ है और दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं।
'बच्ची बहुत ही प्यारी है'
रॉबर्ट ने बीते बुधवार को इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो बहुत प्यारी बच्ची है। बहुत स्वीट है। सातवें बच्चे के जन्म के बाद परिवार में क्या बदलाव आए हैं, इसको लेकर एक्टर ने कहा, 'सभी बच्चों को उससे बहुत प्यार मिलता है। ग्रैंड किड्स (पोते) भी। वो उनकी आंटी है और वे टीनएजर्स होने वाले हैं।' उन्होंने ये भी बताया कि जब वो अपनी बेटी की तरफ देखते हैं तो सबकुछ भूल जाते हैं। रॉबर्ट की पहली वाइफ डायना एबॉट से दो बच्चे हैं, बेटी ड्रेना और बेटे राफेल। फिर साल 1995 में गर्लफ्रेंड टौकी स्मिथ से दो जुड़वा बच्चे हुए, जिनके नाम जूलियन और हारून हैं। फिर दूसरी वाइफ से दो बच्चे हुए, एक बेटा इलियट और बेटी हेलेन। बीते साल गर्लफ्रेंड Tiffany Chen से बेटी जिया का जन्म हुआ।
एक नाती को खो चुके हैं एक्टर
रॉबर्ट सिर्फ 79 की उम्र पिता ही नहीं बने थे, बल्कि वो उनके चार ग्रैंड चिल्ड्रेन भी हैं। पिछले साल उनकी फैमिली में एक अनहोनी हो गई थी। ड्रेना के बेटे Leandro की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वो सिर्फ 19 साल का था।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…