यूक्रेन युद्ध के 1 साल में 9 ट्रिलियन डॉलर, 6300 टैंक, 300 फाइटर जेट बर्बाद, पुतिन को बहुत भारी पड़ी जंग

Updated on 24-02-2023 06:53 PM
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग के आज 1 साल पूरे हो गए। गत वर्ष 24 फरवरी के दिन रूस की सेना ने यूक्रेन पर 3 तरफ से भीषण हमला बोला था। रूस की कोशिश थी कि जल्‍द से जल्‍द यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्‍जा करके जेलेंस्‍की की सत्‍ता को उखाड़ फेका जाए। रूस ने इसके लिए जहां लाखों की तादाद में सैनिकों को मैदान में उतारा, वहीं मिसाइलों की बारिश करके यूक्रेन के कई शहरों को खंडहर में बदल दिया। आज युद्ध के 1 साल बीत जाने के बाद भी रूस अभी तक यूक्रेन में अपने लक्ष्‍य से कोसों दूर बना हुआ है। विश्‍लेषकों का कहना है कि अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के हथियारों से लैस यूक्रेन अब रूस के लिए दूसरा 'अफगानिस्‍तान' बनता जा रहा है। इस युद्ध में अब तक 3 लाख से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है और 63 लाख लोग बेघर हो गए हैं।

अमेरिका की पत्रिका न्‍यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस युद्ध में पुतिन की सेना को 1 साल में 9 ट्रिलियन डॉलर का भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्‍तान के कुल 3 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार से 3000 गुना ज्‍यादा है। वहीं रूस के 300 फाइटर जेट और 6300 से ज्‍यादा हथियारबंद वाहन तबाह हो गए हैं। यूक्रेन की मानें तो 130,000 से ज्‍यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इतने नुकसान की रूस ने कल्‍पना भी नहीं की थी। इस नुकसान के बाद भी पुतिन ने प्रण किया है कि वह यूक्रेन में युद्ध को जारी रखेंगे। अमेरिका के विल्‍सन सेंटर में रूसी अर्थव्‍यवस्‍था के विशेषज्ञ बोरिस ग्रोजोवस्‍की का अनुमान है कि रूस का यूक्रेन युद्ध में खर्च अब 9 ट्रिलियन के आंकड़े को पार कर चुका है।

रूस ने हर दिन 90 करोड़ डॉलर जंग में किए खर्च


बोरिस ने कहा कि रूस की सरकार का साल 2022 के लिए कुल खर्च का प्‍लान 346 अरब डॉलर था जिसमें से 46 अरब डॉलर सेना और 36.9 अरब डॉलर पुलिस और फेडरल सिक्‍यॉरिटी सर्विस पर खर्च किया जाना था। उन्‍होंने कहा कि पुलिस और एफएसबी का पैसा भी अब सेना को दिया जा रहा है। बोरिस ने अनुमान लगाया है कि 50 फीसदी अधिक खर्च रूस युद्ध में झोक रहा है। हालांकि अगर घायल सैनिकों के इलाज और यूक्रेन के कब्‍जा किए गए इलाके में तैनात शिक्षकों पर कुल खर्च को जोड़ दें तो युद्ध का पूरा खर्च 15 ट्रिलियन रूबल तक पहुंच सकता है। वहीं एक अन्‍य विशेषज्ञ सीन स्‍पून्‍ट्स का कहना है कि बोरिस का यह अनुमान काफी कम है और रूस को इससे ज्‍यादा नुकसान उठाना पड़ा है।
सीन ने यूक्रेन पर हमले के तीसरे महीने में ही अनुमान लगाया था कि रूस हर दिन 90 करोड़ डॉलर जंग में खर्च कर रहा है। उन्‍होंने कहा, 'हमारा मानना है कि अगर रूस ने एक मिसाइल पर 10 लाख डॉलर खर्च किया है तो उन्‍होंने इसे बढ़ाकर 20 लाख डॉलर कर दिया है। इसमें 10 लाख डॉलर इसे बनाने और 10 लाख डॉलर उसे रिप्‍लेस करने पर खर्च किया है। रूस को लेकर यह अनुमान लगाया गया है कि उसने यूक्रेन की जंग में अपने आधे टैंक गंवा दिए हैं। कुल 1,769 युद्धक वाहनों के तबाह होने का अनुमान लगाया गया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि पिछले एक साल में रूस के 1 लाख 30 हजार सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा 6300 युद्धक वाहन और 300 फाइटर जेट तबाह हो गए हैं।

रूसी जखीरा खाली, दूसरे व‍िश्‍वयुद्ध के टैंक से लड़ रहा युद्ध


सीने ने कहा कि रूस के पास पैसा कम होने के बाद उसने वह युद्ध में नष्‍ट हो चुके हथियारों को बदल नहीं पा रहा है। यही वजह है कि रूस अब यूक्रेन युद्ध में पुराने पड़ चुके टैंकों और युद्धक वाहनों को उतार रहा है। उन्‍होंने कहा, 'हम देख रहे हैं कि रूस अपने सैनिकों को मूलभूत सप्‍लाइ भी नहीं मुहैया करा पा रहा है। हालत यह हो गई है कि रूसी सेना को दूसरे विश्‍वयुद्ध के समय की राइफल मोसेन नागंट दी जा रही है और मोजे के लिए बहुत रद्दी कपड़े का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।' यही नहीं रूस अपने हथियारों के कारखाने का उत्‍पादन भी नहीं बढ़ा पा रहा है। रूस ऐसा तभी कर पाएगा जब उसके लिए पैसा और मटिरियल हो। इस बेतहाशा खर्च के बाद भी रूसी राष्‍ट्रपति युद्ध को जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं। इससे अब यूक्रेन रूस के लिए दूसरा अफगानिस्‍तान साबित हो रहा है।

इससे पहले सोवियत सेना को तालिबानी आतंकियों ने पश्चिमी हथियारों की मदद से भारी नुकसान पहुंचाया था और उसे भागना पड़ा था। काटो पॉलिसी इंस्‍टीट्यूट के जार्डन कोहेन कहते हैं, 'न तो यूक्रेन और न ही रूस तब तक वास्‍तविक रूप से आत्‍मसमर्पण नहीं करेंगे, जब तक कि उनके पास कोई विकल्‍प न बचे। यूक्रेन के लिए यह तब होगा जब पश्चिमी देश हथियार देने से मना कर दें। रूस के पास अभी पर्याप्‍त सैनिक और हथियार हैं जिससे वह जंग लड़ सकता है लेकिन कुछ ह‍द तक रूसी अर्थव्‍यवस्‍था कमजोर हो गई है और ज्‍यादा दिन तक वह युद्ध को समर्थन नहीं दे पाएगी। इससे रूस बातचीत की मेज पर आ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.