मक्का में हज करने गए 98 भारतीयों की मौत:विदेश मंत्रालय बोला- बीमारी और अधिक उम्र की वजह से गई जान

Updated on 22-06-2024 12:08 PM

सऊदी अरब के मक्का में इस साल हज करने गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इन सभी लोगों की मौत का कारण बीमारी और ज्यादा उम्र को बताया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हर साल काफी संख्या में भारतीय लोग हज यात्रा पर जाते हैं। इस साल भी 1,75,000 लोग हज करने के लिए सऊदी अरब गए हैं। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि पिछले साल 187 भारतीय नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मौत हो गई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का में हमारा हज मिशन काम कर रहा है। यात्रियों को लेकर सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस प्रकार के हादसे पर हम तुरंत एक्शन लेते हैं। सभी लोगों का ध्यान रखा जाता है। मंत्रालय ने कहा कि मक्का में बहुत गर्मी पड़ रही है। वहां, लोग हीट वेव के भी शिकार हो रहे हैं।

10 देशों के 1081 लोगों की मौत
मिडिल ईस्ट में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मक्का में 17 जून को तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 18 जून को थोड़ी राहत के साथ पारा 47 डिग्री रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 10 देशों के 1081 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है।

इसमें भारत के अलावा इंडोनेशिया, जॉर्डन, ईरान, पाकिस्तान, ट्यूनीशिया आदि देशों के भी नागरिक हैं। सऊदी डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया था कि मरने वालों में मिस्र के यात्रियों की तादाद सबसे ज्यादा है, क्योंकि इनमें कई ऐसे हैं जिन्होंने हज के लिए रजिस्टर नहीं कराया।

बिना वीजा भी हज के लिए सऊदी पहुंचे यात्री
​​​​​​​हालांकि सऊदी अरब की तरफ से अब तक मरने वालों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 18 लाख लोग हज करने के लिए मक्का गए हैं। हालांकि हर साल की तरह इस साल भी हजारों ऐसे यात्री हैं जो बिना वीजा के हज के लिए मक्का गए हैं।
दरअसल पैसे की कमी के चलते कई यात्री वीजा नहीं बनाते हैं और गलत तरीके से मक्का पहुंचने की कोशिश करते हैं। हालांकि ऐसा करना काफी खतरनाक माना जाता है। छुप-छुप कर मक्का पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी धूप वाले इलाके से गुजरना पड़ता है जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है।

इस महीने की शुरुआत में सऊदी ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले हजारों हज यात्रियों को मक्का से हटाया था। सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक, मक्का पर जलवायु परिवर्तन का गहरा असर हो रहा है। यहां हर 10 साल में औसत तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। इस साल करीब 18 लाख हज यात्री हज के लिए पहुंचे हैं। इनमें से 16 लाख लोग दूसरे देशों के हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
 21 September 2024
तेल अवीव: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। अमेरिकी अधिकारी इसे लेकर अनुमान लगा रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के…
 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
Advt.