जालसाजों का एक बड़ा गिरोह सेलर और वेंडर की साइट पर सक्रिय

Updated on 24-12-2021 11:04 PM

भोपाल ऑनलाइन साइबर जालसाज तू डाल-डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ऑनलाइन जालसाजों ने ठगी का नया ट्रेंड अपनाया है एडवांस पर चलने वाले धंधे का वे नाजायज फायदा उठा रहे हैं। अकेले राजधानी भोपाल में ही इन जालसाजों ने लाखों रूपए की ठगी कर डाली है। मामले सामने आने के बाद अब साइबर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और इन ठगों पर नजर रख रही है।

 सायबर पुलिस के पास ऐसे दो केस चुके हैं, जिसमें जालसाज ने सेलर वेंडर को चूना लगाया है। ठगी का यह नया ट्रेंड सामने आने के बाद सायबर पुलिस ऐसे जालसाजों पर नजर रख रही है। सेलर और वेंडर की वेबसाइट जैसे इंडिया मार्ट, जस्ट डायल, लाइफ टाइम डील, एक्स कार्ट, स्टोर हिप्पो आदि पर ऑनलाइन जालसाज सक्रिय हुए हैं। वे माल खरीदने और बेचने की मंशा जाहिर करने वाले व्यापारियों को ठग रहे हैं। एडवांस पर चलने वाले इस धंधे का वे नाजायज फायदा उठा रहे हैं।

भरोसे के धंधे में जालसाजी

 एडिशनल डीसीपी अंकित जायसवाल ने बताया कि ठगी का यह ट्रेंड नया सामने आया है। ठगे हुए लोगों से जब उन्होंने बात की और बोला कि आपने एडवांस रकम क्यों दे दी? इस पर व्यापारियों का कहना था कि यह धंधा एडवांस पर चलता है। इतना भरोसा तो करना पड़ता है, नहीं तो धंधा नहीं चलेगा। इसी का फायदा जालसाज उठा रहे हैं। जालसाज या तो खुद सेलर बन जाते हैं या जरूरतमंद बनकर ठगी कर रहे हैं।

भोपाल में अब तक दो मामले सामने आए

एडवांस पर धंधा करने वालों से ठगी के दो मामले भोपाल में सामने आए हैं। राजधानी के एक व्यापारी ने जस्ट डायल पर गेहूं खरीदी की मंशा जाहिर की थी। जालसाज ने कोलकाता का सेलर बनकर दो करोड़ में सौदा तय किया। एडवांस राशि के नाम पर भोपाल के व्यापारी से 47 लाख रुपए, ले लिए। जब कोलकाता से माल भोपाल नहीं पहुंचा तो ठगी का पता चला। वहीं सूखी सेवनिया इलाके में मकान बनवा रहे व्यक्ति को जालसाज ने सस्ते में सीमेंट देने का लालच दिया। इधर, जालसाज पास के एक डीलर से सीमेंट खरीदने की बात कर पेमेंट साइट पर देने को बोला। जालसाज ने सीमेंट पहुंचने पर व्यक्ति से ऑनलाइन फोन-पे से रकम ले ली। जब डीलर को रकम नहीं मिली तो उसने अपना सीमेंट वापस बुलवा लिया।

ऐसे करते हैं ठगी

साइबर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठग सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम तक पहुंचाते हैं। जालसाज किसी बड़ी कंपनी का बिल नंबर, जीएसटी नंबर, फीडबैक, फैक्ट्री की फोटो लेकर खुद फस्र्ट पार्टी बन जाते हैं। यह सब भेजने पर लोग उन पर भरोसा कर लेते हैं। एडवांस में 20 फीसदी रकम ले लेते हैं। इसके बाद 10 फीसदी रकम रास्ते में माल दिखा अन्य आधार पर लेकर ठगी कर रहे हैं। जालसाजों का एक बड़ा गिरोह सेलर और वेंडर की साइट पर सक्रिय है। जो लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। पिछले दिनों सायबर क्राइम ने फरूखाबाद, यूपी के पांच सदस्यीय गिरोह का भांडाफोड़ किया था। मुख्य सरगना गोपाल सोमवंशी जिस गांव का है उस गांव के अधिकतर युवा इसी तरह की ठगी में संलिप्त हैं। गिरोह एक वारदात को अंजाम देने के लिए एक ही मोबाइल सिम का उपयोग करता था। इसके बाद सिम तोड़ देता था। ताकि वे पुलिस से पकड़े जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.