रीडिंग कर भेजा गया उपभोक्ता को 23 हजार का बिल

Updated on 08-09-2021 07:03 PM
 कोरबा जिले में बिजली वितरण कंपनी के द्वारा समय-समय पर उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल भेजने की घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया। विद्युत मीटर में 8 यूनिट की खपत दर्शित होने के बावजूद कंपनी ने उपभोक्ता को 2100 यूनिट का बिल भेज दिया। अब उसे भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उपभोक्ता ने कहा कि बिजली कंपनी को फर्जी बिल भेजने से बचना चाहिए।
      तुलसी नगर जोन कार्यालय के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर कुंआभट्टा में उपभोक्ता की दुकान है। पिछले वर्ष इसे कंपलीट किया गया और आवेदन देने के साथ 24 दिसंबर 2020 को विद्युत कनेक्शन संख्या 1008254681 यहां पर लगाया गया। प्रार्थी ने बताया कि कई कारणों से दुकान का संचालन अब तक शुरू नहीं किया जा सका। इसलिए बिजली की खपत यहां पर नहीं है। 6 सितंबर की स्थिति में विद्युत मीटर कुल 8 यूनिट की खपत दिखा रहा है, जबकि स्पाट रीडिंग करने वाले व्यक्ति ने 2100 यूनिट की संख्या नोट कर ली। इस आधार पर बिजली कंपनी के द्वारा उपभोक्ता को 23 हजार 510 रूपए का भुगतान चेक से 10 सितंबर और नगद के रूप में भुगतान करने को कहा है। खपत की पूर्व जानकारी लिखित रूप से रखने पर प्रार्थी ने इस मनमानी को पकड़ा और वर्तमान में प्राप्त बिजली बिल के साथ बिजली कंपनी को शिकायत की। आर्थिक समस्याओं के दौर में ऐसे प्रयासों से बचने और उपभोक्ताओं को वास्तविक बिल भेजने की बात उपभोक्ता ने पत्र में कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.