दुर्ग के शीला होटल में देर रात लगी भीषण आग

Updated on 26-10-2021 05:57 PM

दुर्ग   शहर के बहुमंजिला शीला होटल में देर रात 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतना भीषण रूप ले लिया कि उसको बुझाने में 10 फायर ब्रिगेड और उसके जवानों में 5 घंटे लग गये और बड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका। जिस समय इस 5 मंजिला होटल में आग लगी उस वक्त पूरी बिल्डिंग में मात्र 7 लोग थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नीतीश कुमार नाम का एक युवक जो कि दंतेवाड़ा से आकर होटल में रुका था। वह पहली मंजिल से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

आग लगने की  जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला। इस दौरान होटल में फंसे 5 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। आगजनी से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

दुर्ग शहर के शीला होटल में आज देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र और निगम की टीम अग्निशमन दस्ते के साथ पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गई। साथ ही होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कार्रवाई भी आरंभ हुई। सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक नागरिक को मोच आई है और सभी  हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है।

शार्ट सर्किट से लगी है आग-एसडीएम पोयम

एसडीएम विनय पोयम ने बताया कि देर रात शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। सुबह तक आग में पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। होटल से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शीला होटल के ग्राउंड और फस्र्ट फ्लोर पर घर संसार नाम की शॉप है। यहां खिलौने, बर्तन, लकड़ी के सामान, बिजली के सामान, प्लास्टिक के सामान और कपड़ों आदि की सेल लगी है। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर में एक बड़ा इलेक्ट्रिक पैनल है। रात 2 बजे के करीब उस पैनल से तेज आवाज आई। घर संसार के अंदर सो रहे कर्मचारी ने देखा कि पैनल में आग लगी है। जब तक वह अपने साथी को जगाता, पुलिस और दमकल को फोन करता, आग फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। चंद मिनटों में बिल्डिंग के ग्राउंड और फस्र्ट फ्लोर को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

होटल में ठहरे 5 लोग, दो बेहोश एक फस्र्ट फ्लोर से कूदा

जिस समय होटल शीला की बिल्डिंग में आग लगी होटल में 5 लोग सहित दो कर्मचारी सोए थे। होटल में ठहरे 5 लोगों को आग लगने की सूचना तब मिली जब दमकल और पुलिस की गाडिय़ां पहुंची और उन्हें रेस्क्यू कर निकाला जाने लगा। बिल्डिंग से इतना काला धुआं निकल रहा था कि दो लोग बेहोश हो गए। उन्हें उठाकर नीचे लाया गया। वहीं दंतेवाड़ा से आया नीतीश कुमार नवीन जल्दबाजी में पहली मंजिल से कूद गया। नीचे खड़े लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन उसके पैर में काफी चोट आई। इसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सभी की हालत सामान्य है। वहीं होटल के दोनों कर्मचारियों को भी फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया।

10 दमकल की गाडिय़ों ने पाया आग पर काबू

आग बुझाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की पांच, एसीसी जामुल की एक, नगर सेना विभाग दुर्ग की दो और राजनांदगांव से दो सहित 10 दमकल को बुलाया गया था। आग इतनी तेज थी कि दमकल आग बुझाती और पानी खत्म होने पर फिर से पानी भरने के लिए जाती। इस तरह एक-एक दमकल एक दो बार पानी भरकर आग बुझाने के लिए पहुंची।

सीएसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लगभग पांच घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया गया। निगम आयुक्त हरेश मंडावी भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन ने बताया कि इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित होटल शीला में रात करीब 2 बजे से आग लगी। इसकी सूचना मिलते ही यातायात पुलिस एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम स्थल पर तत्काल पहुंच गई और आगजनी को नियंत्रित करने के लिए लगातार फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां जुटी रही हालांकि सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.