बड़वानी में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने क्लास की खिड़की से लटककर दी जान, जांच के चलते था डिप्रेशन

Updated on 15-10-2024 11:38 AM
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा सब डिवीजन में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक युवा शासकीय शिक्षक ने कथित तौर पर कार्रवाई के चलते डिप्रेशन में आकर स्कूल परिसर में ही आत्महत्या कर ली।

सेंधवा एसडीओपी कमल सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम चिखली के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ 35 वर्षीय शिक्षक प्रवीण नीड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि यह फांसी उसने बालवाड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल बिल्डिंग की खिड़की से लगाई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया कि उसके विरुद्ध शराब पीकर स्कूल आने और लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत थी।

ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने दिया था नोटिस


3 अक्टूबर को संकुल प्राचार्य अंतर सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर पंचनामा बनाया था। ग्रामीणों की शिकायत थी कि प्रवीण शराब पीता है और स्कूल से अनुपस्थित रहता है। इसके चलते ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर लोकेंद्र सोनी ने उसे शो कॉज नोटिस दिया था।

इसके बाद 5 अक्टूबर को वरला के तहसीलदार हितेंद्र भावसार ने चिखली जाकर प्रवीण नीड़े के प्राथमिक विद्यालय में जांच की थी। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन और अनुपस्थिति को लेकर जांच रिपोर्ट एसडीएम सेंधवा और डीसी बड़वानी को सौंप दी गई थी।

दूसरा विभाग कर रहा था मामले की जांच


मृतक शिक्षक प्रवीण के रिश्तेदार राधेश्याम कनखरे ने बताया कि 3 अक्टूबर को पंचनामा बनाया गया था। उसकी जांच विभाग द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए थी लेकिन दूसरे विभाग (राजस्व) से जांच कराए जाने के चलते वह घबरा गया था और प्रताड़ित महसूस कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया है।

एक और शिक्षक लगा चुका फांसी


उल्लेखनीय है कि सेंधवा अनुभाग के ग्राम चिचवा में 11 जून को दलित शिक्षक संतोष जाधव बागरी ने सूदखोरों से परेशान होकर स्कूल के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने एक शासकीय शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। हालांकि इस मामले में पुलिस की ढील पोल भी सामने आई थी, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.