एक लापता सिलेंडर ने उड़ा दी थाईलैंड की नींद, भरा है खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ, फैल सकता है कैंसर

Updated on 17-03-2023 07:48 PM
बैंकॉक : थाईलैंड में अधिकारी एक खतरनाक रेडियोएक्टिव सामग्री वाले मेटल सिलेंडर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिलेंडर इसी हफ्ते एक पावर प्लांट से गायब हो गया था। जनता को इसके निकट जाने पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों की चेतावनी दी गई है। करीब दो महीने पहले इसी तरह का एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया था जब एक रेडियोएक्टिव कैप्सूल खो गया था। बड़े पैमाने पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन और काफी खोजबीन के बाद कैप्सूल हाईवे के किनारे मिला था।
    थाईलैंड का मामला ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा गंभीर है। ऑस्ट्रेलिया का कैप्सूल प्रमुख शहरों से सैकड़ों किमी दूर देश के बाहरी इलाके में खोया था। जबकि थाईलैंड का सिलेंडर एक घनी आबादी वाले इलाके में गायब हो गया है। सिलेंडर 30 सेमी लंबा और 13 सेमी चौड़ा है। यह 10 मार्च को मध्य थाईलैंड के एक प्रांत प्राचिन बुरी में कोयला बिजली संयत्र में कर्मचारियों की रूटीन जांच के दौरान लापता हो गया था। इस प्रांत की आबादी करीब 5 लाख है और इसमें थाईलैंड के कुछ सबसे बेहतरीन नेशनल पार्क हैं जहां बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आते हैं।

    सिलेंडर में मौजूद है सीज़ियम -137

    यह सिलेंडर एक साइलो का हिस्सा था और इसमें सीज़ियम -137 (Caesium-137) है जो एक अत्यधिक रेडियोएक्टिव पदार्थ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह संभावित रूप से घातक है। ऑफिस ऑफ एटम्स फॉर पीस (OAP) के एक बयान के अनुसार लापता सिलेंडर की तलाश में सर्च टीमें और ड्रोन तैनात कर दिए गए हैं। सीएनएन से बात करते हुए डेप्युटी सेक्रेटरी जनरल पेन्नापा कंचना ने बुधवार को कहा कि वे सिलेंडर का पता लगाने के लिए रेडियोएक्टिव डिटेक्शन उपकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    बन सकता है कैंसर का कारण

    सर्च ऑपरेशन में थाई पुलिस भी शामिल है जिसका मानना है कि सिलेंडर फरवरी से गायब है। लेकिन नेशनल पावर प्लांट 5 कंपनी की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर सिलेंडर के लापता होने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने प्लांट से सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि सीज़ियम -137 के संपर्क में आने वाले लोगों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सबसे गंभीर मामलों में यह घातक कैंसर का भी कारण बन सकता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.