एण्ड टीवी के 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' में आया एक नया मोड़

Updated on 28-09-2020 11:06 PM

मुंबई : एण्ड टीवी के शो 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' में हाल ही में एंट्री करने वाली रतन राजपूत ने आगामी एपिसोड को न्याय दिलाने वाला बताया हैवह विस्तार से बताते हुए कहती हैं, "हम इंसान के रूप में अक्सर अपनी चीजों को लेकर संवेदनशील होते हैं और नुकसान पहुंचाने वाली चीजों पर हंगामा मचाकर रख देते हैं। कल्पना कीजिए तब भगवान को क्या महसूस होता होगा जब उसके भक्त को मार दिया जाता है। आगामी एपिसोड बहुत ही खास है, क्योंकि दर्शक देखेंगे कि संतोषी मां स्वाति को बेरहमी से मारने वाले हत्यारों को सजा देने के लिए सारी सीमाएं पार कर जाती हैं। क्योंकि मेरा किरदार संतोषी मां (ग्रेसी सिंह) के अंश, उष्मा देवी का है, इसलिए मैं स्वाति को न्याय दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगीलेकिन कहानी में एक नया मोड़ है और वह है स्वाति की कार्बन कॉपी।” स्वाति को जीवित करने के लिए अगले चंद्र ग्रहण तक, दोषियों का पता लगाने के लिए संतोषी (रतन राजपूत) के पास सीमित समय है। अपने कमरे में रहते हुए, वह कुछ पुरुषों को देखती है और उन्हें महसूस होता है कि ये वही गुंडे है जिन्होंने स्वाति की हत्या की है और वह उन्हें पुलिस को सौप देती हैं। वह परिवार से पूछताछ करना शुरू कर देती है और लवली उसे बताती है कि उसके पास सिंहासन सिंह के खिलाफ सुबूत है, लेकिन वह बदले में कुंती के आभूषण चाहती है। संतोषी तैयार हो जाती हैं, लेकिन जब वह उस स्थान पर पहुंचती है, तब उसे यह बात समझ में आ जाती है कि उसे एक जाल में फंसाया गया है। संतोषी मां उसे समय रहते बचा लेती हैं। वहीं दूसरी ओर, पॉलोमी(सारा खान) गुंडों से मिलने के लिए पुलिस स्टेशन जाती है और उन्हें चुप रहने की और साथ ही उनकी महाशक्तियों की तरफ किसी का ध्यान न आकर्षित करने की चेतावनी देती है। दूसरी तरफ वह संतोषी मां की अगली चाल का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

देखिए 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे, सिर्फ एण्ड टीवी पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.