एक 'सीता' ऐसी भी...सिनेमा की 'जानकी' Anita Guha जिसे देवी की तरह पूजते थे लोग, अकेलेपन में बीते थे आख‍िरी दिन

Updated on 20-06-2023 08:56 PM
Tuesday Tadka में बात भारतीय सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस की, जिसने करीब 30 साल तक फिल्मों में काम किया, स्टारडम बटोरा, लेकिन नसीब ने उसके साथ बड़ा दुखभरा खेल खेला। कहते हैं कि इंसान का नसीब ही उसे अच्छे और बुरे दिन दिखाता है। एक्ट्रेस अनीता गुहा के साथ भी यही हुआ। जिस एक्ट्रेस ने 'सीता मैया' और 'जय संतोषी मां' बनकर लोगों का दिल जीता था...जिस एक्ट्रेस को देवी मानकर लोग पूजते थे, उसी एक्ट्रेस को निजी जिंदगी में बहुत दुख उठाने पड़े। आखिरी दिनों में तो अनीता गुहा एकदम अकेली रह गई थीं।


Anita Guha की 20 जून को 16वीं डेथ एनिवर्सरी है। साल 2007 में उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। 17 जून 1939 में जन्मीं अनीता गुहा ने 50 के दशक में फिल्मों में कदम रखे थे। 60 के दशक तक उन्होंने फिल्मी दुनिया के साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। लोग आज भी उन्हें 'जय संतोषी मां' के लिए याद करते हैं।

चप्पल उतार फिल्म देखते थे लोग, घर में रहती भीड़

इस फिल्म को देखने के बाद लोगों के मन में अनीता गुहा मां संतोषी के रूप में बस गई थीं। उनकी इस फिल्म को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग बुग्गी और बेलगाड़ियों में भरकर पहुंचे थे। सिनेमाघरों में घुसने से पहले लोग चप्पलें उतार देते थे और हाथ जोड़कर खड़े हो जाते थे। अनीता गुहा के घर पर भी फैन्स का जमावड़ा रहता था। लेकिन 'संतोषी मां' बनने से पहले अनीता गुहा ने फिल्मी पर्दे पर कई बार सीता मैया का भी किरदार निभाया था।


इन फिल्मों में 'सीता' बनी थीं अनीता गुहा

अनीता गुहा 'संपूर्ण रामायण', 'शंकर सीता अनुसूया', 'श्री राम भरत मिलाप' और 'तुलसी विवाह' जैसी फिल्मों में मां सीता के रोल में दिखीं। इन फिल्मों में अनीता गुहा को सीता के रोल में देख लोग उन्हें असली सीता समझते थे। वो लोगों के लिए सचमुच की देवी बन चुकी थीं। अपने तीस साल के करियर में अनीता गुहा ने करीब 40 पौराणिक फिल्में की। इन फिल्मों का सिलसिला 1975 तक चला। आज भी जब फिल्मी या टीवी पर्दे पर सीता बनी हीरोइनों की बात होती है, तो अनीता गुहा और दीपिका चिखलिया ही उस छवि में फिट बैठ पाती हैं।

1955 में डेब्यू, सीता और 'संतोषी मां' बन स्टारडम

अनीता गुहा ने 15 साल की उम्र में एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और फिर एक्टिंग की दुनिया में आ गईं। 1950 में वह 'मिस कोलकाता' बनी थीं और फिर 1955 में फिल्म 'टोंगा वली' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद अनीता गुहा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'देख कबीरा रोया', 'शारदा' और 'गूंज उठी शहनाई' जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 1957 में अनीता गुहा ने पहली पौराणिक फिल्म की, जिसका नाम 'पवनपुत्र हनुमान' था। इसमें वह सीता के के रोल में नजर आईं। इसके बाद से अनीता गुहा को पौराणिक फिल्में ही मिलना शुरू हो गईं। 'संपूर्ण रामायण' में में भी उन्होंने सीता का रोल प्ले किया। लेकिन 'जय संतोषी मां' ने उन्हें ऐसी शोहरत दी, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। वैसा स्टारडम उन्हें अपने 30 साल लंबे करियर में भी नहीं मिला था। उनकी इस फिल्म ने तब 'शोले' तक को टक्कर दी थी।

जब पौराणिक किरदारों से लगीं चिढ़ने

पौराणिक फिल्मों और किरदारों से अनीता गुहा ने बेहिसाब लोकप्रियता हासिल कर ली थी, लेकिन उन्हें इन किरदारों से चिढ़ होने लगी थी। बताया जाता है कि कोई भी निर्माता या निर्देशक उन्हें कोई अन्य रोल नहीं देना चाहता था। वह उन्हें देवी का रोल ही देता। ऐसे में फिर 'जय संतोषी मां' के बाद अनीता गुहा ने इस तरह के किरदारों से तौबा कर ली। लेकिन कोई और किरदार या अलग तरह की फिल्में नहीं मिलीं। तब 1991 में अनीता गुहा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।

पति की मौत, अकेलेपन में जिंदगी

लेकिन जिस एक्ट्रेस ने प्रोफेशनल लाइफ में शोहरत की इतनी ऊंची बुलंदिया छुईं, उसे निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अनीता गुहा ने एक्टर मनिक दत्त से शादी थी। उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी, तो एक बेटी को गोद लिया था। लेकिन बाद में उनके पति की मौत हो गई और एक्ट्रेस अकेली रह गईं। हालांकि इस अकेलेपन में माला सिन्हा और स्मृति बिस्वास समेत बड़ी बहन की बेटी सहारा बनीं। फिर 20 जून 2007 में उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.