एक चिंगारी ने ले ली 18000 गायों की जान, तड़पकर मर गए 90 फीसदी जानवर, अमेरिका में कैसे लगी इतनी बड़ी आग?

Updated on 14-04-2023 07:53 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के टेक्सास में सोमवार को एक डेयरी फार्म में भयानक विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद पश्चिमी टेक्सास स्थित डेयरी फार्म की आग जब बुझी तो मरने वाली गायों की संख्या देख अधिकारी चौंक गए। साउथ फोर्क डेयरी फार्म में 18,000 गायों की मौत हो गई। बचाए गए एक डेयरी फार्म कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में कोई मानव हताहत नहीं हुआ है। टेक्सास के शहर डिमिट के मेयर रोजर मेलोन ने कहा, 'यह हैरान करने वाला है।' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता यहां पहले कभी ऐसा कुछ हुआ है। यह वास्तव में एक त्रासदी है।'

वाशिंगटन स्थित एनिमल एडवोकेसी ग्रुप एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट ने 2013 में फार्म में लगने वाली आग पर नज़र रखना शुरू किया था। उसके अनुसार यह देश में गायों के मारे जाने की सबसे बड़ी एकल घटना थी। इंस्टीट्यूट में एक पॉलिसी एसोसिएट एली ग्रेंजर ने कहा कि 2020 में न्यूयॉर्क के एक डेयरी फार्म में आग लग गई थी जिसमें करीब 400 गायें जल गई थीं। हालिया घटना ने उस आंकड़े को बहुत बड़े अंतर से पार कर दिया।

फार्म में कैसे लगी इतनी बड़ी आग?

सवाल यह उठता है कि फार्म में आग कैसे लगी? काउंटी के टॉप एग्जीक्यूटिव काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने कहा कि कृषि उपकरण के एक हिस्से में खराबी के कारण हुआ विस्फोट संभवतः आग का कारण हो सकता है। टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी फिलहाल कारणों की जांच कर रहे हैं। मेलोन ने कहा कि उन्हें डेयरी में आग लगने की किसी अन्य घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि डेयरी तीन साल पहले ही खुली थी और इसमें 50 से 60 लोग काम करते थे।

करोड़ों डॉलर का नुकसान

ज्यादातर मारी गई गायों में होल्स्टीन और जर्सी गाय शामिल थीं। 18,000 गायों का मतलब बड़े फार्म के 90 प्रतिशत जानवर मारे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक गाय की कीमत 2,000 डॉलर थी जिसका मतलब है कि कंपनी का घाटा करोड़ों डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें उपकरण और इमारत को हुआ नुकसान शामिल नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब टेक्सास में मवेशियों की बड़ी संख्या में मौत हुई है लेकिन शायद ही कभी एक ही आग से इतने सारे मवेशी मारे गए हों।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.