फर्जी डाक्यूमेंट के साथ सेना भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंची महिला, आर्मी वालों ने जो किया सोच नहीं सकते

Updated on 16-10-2024 12:13 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की शाहजहानाबाद पुलिस ने मंगलवार को झारखंड की एक महिला के खिलाफ फर्जी एडमिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुआ पकड़ा है। उस पर सेना में भर्ती होने की कोशिश करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइन के अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में यूपीएससी ने सेना में अधिकारी पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएसबी में साक्षात्कार के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को झारखंड के रामगढ़ की रहने वाली आरोपी रूपा भारती अपने दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइन पहुंची।

आधार और एडमिट कार्ड की डिटेल्स अलग


हालांकि, रूपा के एडमिट कार्ड पर रोल नंबर पटना की एक अन्य उम्मीदवार के रोल नंबर से मेल खाता पाया गया। दोनों एडमिट कार्ड की जांच करने के बाद सेना के अधिकारियों ने पाया कि पटना की उम्मीदवार का एडमिट कार्ड असली था, जबकि रूपा का रोल नंबर उसके आधार कार्ड पर दिए गए विवरण से मेल नहीं खाता था।

कोचिंग ने कहा परीक्षा में हो गई पास


पूछताछ के दौरान रूपा ने बताया कि एक कोचिंग संस्थान ने उसे बताया कि वह परीक्षा में पास हो गई है। इसके बाद उसने कोचिंग संस्थान के निर्देशानुसार ऑनलाइन लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। इस गड़बड़ी का पता चलने के बाद सेना के अधिकारियों ने रूपा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम झारखंड जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.