कान में ईयर फोन लगाकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी महिला, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Updated on 23-11-2024 01:21 PM
भोपाल। राजधानी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) इलाके में सुबह की सैर पर निकली महिला की ट्रेन से टकराने के कारण मौत हो गई। घटना के समय महिला के कान में ईयर फोन लगे हुए थे। संभवत: वह ईयर फोन पर गाने सुनते हुए अपनी ही धुन में चली जा रही थी। इस वजह से उसे ट्रेन के नजदीक आने की भी भनक नहीं लग सकी और वह उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद मामले को जांच में ले लिया है।

मॉर्निंग वाक के दौरान हादसा

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर निवासी 52 वर्षीय सुशीला पटेल गृहणी थी। उसके पति पीतांबर पटेल सेना से सेवानिवृत्त हैं। सुशीला रोजाना सुबह घर से पैदल टहलने के लिए निकलती थीं। शुक्रवार सुबह वह बैरागढ़कलां स्थित रेलवे फाटक पार कर रही थीं, तभी धड़धड़ाती हुई एक ट्रेन वहां से गुजरी, जिसकी टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुशीला पटेल के कान में ईंयर फोन लगे हुए थे। संभवत: इस वजह से उस ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह हादसे का शिकार बन गई।
शराब दुकान के बाथरूम में कर्मचारी ने फांसी लगाई
उधर, गौतम नगर थाना इलाके में शराब दुकान में बने बाथरूम में कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगा ली। तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से खुदकुशी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक लांबाखेड़ा निवासी 40 वर्षीय अनिल पुत्र प्यारेलाल अहिरवार डीआईजी बंगला के पास स्थित शराब की दुकान में काम करता था। रोजाना की तरफ वह गुरुवार सुबह भी दुकान पर पहुंचा था। सुबह लगभग 11 बजे दुकान के मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद यादव को अनिल को साथ लेकर कहीं जाना था। उसने आसपास देखा पर अनिल कहीं नहीं दिखा।
लक्ष्मी प्रसाद ने अनिल को फोन लगाया, तो दुकान में बने बाथरूम से मोबाइल की घंटी सुनाई दी। काफी आवाज देने पर भी अनिल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही मिलने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अनिल फांसी पर लटका हुआ था। शोकाकुल रहने के कारण अभी इस मामले में अनिल के स्वजन के भी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.