आमिर खान ने सेलिब्रेट किया 59वां जन्मदिन:'लापता लेडीज' देखने की रिक्वेस्ट की, बोले- मेरे प्रोडक्शन की अब-तक की बेस्ट फिल्म है

Updated on 14-03-2024 02:35 PM

आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच आमिर खान एक्स वाइफ किरण राव और लापता लेडीज की टीम के साथ केक कटिंग करते नजर आए। इस दौरान आमिर मीडिया से भी मुखातिब हुए। बता दें, आमिर लंबे समय के बाद मीडिया के बीच आए हैं। इस मौके पर लापता लेडीज स्टार स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल और प्रतिभा रत्ना भी मौजूद थे। आमिर ने केक कटिंग करने के बाद सबसे पहले एक्स वाइफ किरण राव को केक खिलाया।

आमिर ने लोगों से ‘लापता लेडीज’ देखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- अगर आप लोग फिल्म की एक टिकट खरीदकर फिल्म देखेंगे तो वो मेरे लिए बर्थडे का तोहफा होगा। बता दें, आमिर ने अपना बर्थडे अपने ऑफिस में ही सेलिब्रेट किया है। वहां मौजूद लोगों से आमिर ने कहा कि ‘लापता लेडीज’ आमिर खान प्रोडक्शन की अब-तक की सबसे बेस्ट फिल्म है।

आमिर ने 30 सालों के एक्टिंग करियर में 48 फिल्में की हैं

आमिर ने 30 सालों के एक्टिंग करियर में 48 फिल्में की हैं, जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही हैं। साल 2016 में रिलीज हुई आमिर की फिल्म दंगल आज भी भारत और हिंदी भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं भारत की टॉप 10 फिल्मों में आमिर की 3 फिल्में शामिल हैं।

14 मार्च 1965 को बॉम्बे (अब मुंबई) में जन्मे आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और चाचा नासिर हुसैन मशहूर डायरेक्टर थे। 4 भाई-बहनों में सबसे बड़े आमिर का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.