वापसी करने को तैयार हैं आमिर खान अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू की

Updated on 06-02-2024 01:27 PM

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अब लंबे समय के बाद वो वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वो अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

पिछले 2 साल सिर्फ फैमिली के साथ वक्त बिताया

हाल में आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव के  दिए इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। जब आमिर से इतने लंबे ब्रेक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने यह शाॅर्ट ब्रेक इसलिए लिया था क्योंकि मैं परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता था। मैं पिछले कई सालों से काम में बहुत बिजी था। मैंने पिछले 2 सालों बहुत इंजॉय किया है। मैंने अपने परिवार के साथ बहुत समय बिताया और सभी के साथ एक मजबूत बॉन्ड बनाने की कोशिश की है।

1 फरवरी से शुरू हो गई है अपकमिंग फिल्म की शूटिंग

प्रोफेशनल करियर के बारे में उन्होंने कहा कि वो अब काम करने के लिए तैयार हैं और 1 फरवरी से अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

आमिर बोले- जैसे पहले काम करता था, वैसे ही करूंगा

आमिर खान ने आगे कहा- जो कहानी मुझे पसंद आती है मैं वो करता हूं। जैसा मैं पहला काम कर रहा था वैसा ही करूंगा। जो चीज मेरे दिल को छू लेगी मैं करना चाहूंगा।

उन्होंने अलग-अलग जॉनर में काम करने की इच्छा भी व्यक्त की।

इंटरव्यू के दौरान आमिर से पूछा गया कि क्या वो रोमांटिक रोल में देखे जा सकते हैं? जवाब में उन्होंने कहा- इस ऐज के हिसाब से सही कहानी मिलेगी और उस किरदार में फिट रहा, तो बिल्कुल करूंगा। वैसे इस उम्र में रोमांस थोड़ा नॉर्मल हो जाता है।

बॉयकॉट ट्रेंड के चलते फ्लॉप हुई लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा था। फिल्म का बायकॉट करना इसकी असफलता का एक प्रमुख कारण बना। 180 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 129.64 करोड़ रुपए की कमाई की। आमिर खान के अलावा फिल्म में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

ये फिल्म 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.