आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता ने बेटी आइरा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, दामाद नूपुर ने लुटाया प्यार

Updated on 13-01-2024 02:10 PM
आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी नूपुर शिखरे से हो गई है। दोनों ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और उसके बाद उदयपुर के ताज होटल में इन्होंने साथ रहने की कसमें खाईं। हालांकि अब ये सभी अपने शहर मुंबई वापस आ चुके हैं। बेटी के इस खास मौके पर मां रीना दत्ता ने एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने अपनी फीलिंग्स को शब्दों में बयां किया है। वहीं, आमिर खान ने भी अपनी बेटी की शादी पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।

रीना दत्ता ने आइरा खान की शादी के यादगार पलों के जरिए अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। उन्होंने शादी के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा हूं मेरी बच्ची आइरा खान, मैं तुमसे प्यार करती हूं।' फोटोज में बेटी के साथ आमिर और रीना साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मां के इमोशनल नोट पर बेटी ने रिएक्ट किया है।

रीना दत्ता की बेटी और दामाद का रिएक्शन

आइरा खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'आई लव यू मम्मा। मुझे पता है, इसी वजह से मैं खुद को सुरक्षित महसूस करती हूं।' वहीं, दामाद नूपुर ने भी कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपनी फीलिंग्स बयां कीं। वहीं, आमिर खान ने बेटी की शादी पर अपनी भावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरी भावना एक शहनाई जैसी है। जो शादियों में बजाया जाता है। शहनाई में एक खासियत होती है। वह आपको थोड़ी सी खुशी भी देती है और थोड़ी सी उदासी भी देती है। दोनों चीज साथ में। उसका एक मिश्रण होता है इमोशन्स का शहनाई में।'

आइरा खान का वेडिंग रिसेप्शन

आइरा खान और नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी को मुबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद 7 तारीख को सभी उदयपुर के लिए रवाना हो गए थे। यहां इन्होंने दोबारा शादी की। लेकिन उसके पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई। जिसमें हल्दी-मेहंदी, संगीत और पायजामा पार्टी हुई। सबने इन पलों को खूब इंजॉय किया। आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव और उनके बेट आजाद ने भी आइरा के लिए गाना गाया था। अब 13 जनवरी को इनका NMACC में रिसेप्शन होना है। जिसमें बॉलीवुड के दमाम दिग्गज पहुंचेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.