आमिर की बेटी आइरा ने शेयर किए प्री वेडिंग की नई तस्वीरें और वीडियो, बताया- कौन सा रस्म घरवालों के साथ निभाया

Updated on 08-11-2023 03:01 PM
आमिर खान की बेटी आइरा की कुछ और नई तस्वीरें सामने आई हैं। आइरा जल्द ही अपने मंगेतर नुपूर शिखारे के साथ शादी के बंदन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले कुछ ट्रडिशन होते हैं और इन्हीं में से एक रस्म के लिए सज-धजकर तैयार हुईं आइरा। आइरा ने अपनी ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं लोग अनुमान लगाने लगे कि ये तस्वीरें हल्दी सेरिमनी की हैं। अब आइरा ने खुद बताया है कि ये तस्वीरें वास्तव में किस मौके की हैं जिसमें होनेवाले दूल्हा और दुल्हन ठीक वैसे ही तैयार होते दिख रहे जैसे हल्दी की रस्मों पर होते हैं।

आइरा ने इस खास अवसर की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसके अलावा आइरा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह मराठी में कुछ बोलने की कोशिश करती दिख रही हैं।

लाल रंग की साड़ी और फ्लोरल जूलरी में आइरा, वीडियो में

आइरा इन तस्वीरों में दुल्हन की तरह लाल रंग की साड़ी और फ्लोरल जूलरी में दिख रही हैं। उन्होंने अपने होनेवाले दूल्हे नुपूर के साथ क्लोज खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि उन्हें मराठी आती है और वो पपॉय को लेकर जाती हैं। हालांकि, बीच में वो अपनी लाइन भूल जाती हैं तो मां रीना दत्ता कान में उन्हें आगे की लाइन सिखाती हैं।

'केलवन 2', 'उखाणे 2' सेरिमनी की तस्वीरें

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आइरा ने लिखा है, 'केलवन 2, उखाणे 2...मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' आइरा के इस पोस्ट पर सारा तेंडुलकर, रिया चक्रवर्ती, सान्या मल्होत्रा जैसी कई सिलेब्रटीज़ ने कपल पर अपना प्यार बरसाया है और उन्हें बधाई दी है।

दूल्हा-दुल्हन की फैमिली में रस्में हो गई हैं शुरू

यहां बता दें कि केलवन प्री वेडिंग मराठी रिचुअल है जिसमें दूल्हा और दुल्हन के परिवार एक-दूसरे को खाने पर इन्वाइट करते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। वहीं 'उखाने' ऐसा रस्म है जिसमें दोहा या कविता के जरिए चालाकी से कपल अपने जीवनसाथी का नाम बोल जाते हैं, जिसमें घर के सभी लोग शरीक होते हैं और इस रस्म का आनंद घरवाले उठाते हैं।

3 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइरा और नुपूर शिखारे की शादी 3 जनवरी को होने वाली है। वे उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं। वहीं खबर ये भी है कि आमिर खान अपनी बेटी की शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी मुंबई में 13 जनवरी को रखने वाले हैं जहां फिल्मी हस्तियों को बुलाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.