Bhansali की फ‍िल्म में साहिर लुधियानवी बनेंगे Abhishek Bachchan? ऐश्वर्या संग वेकेशन पर रवाना होते ही आई खबर

Updated on 14-06-2023 08:15 PM
बीते करीब तीन साल से यह चर्चा है कि संजय लीला भंसाली हिंदी और उर्दू के महान शायर-गीतकार साहिर लुध‍ियानवी पर बायोपिक बना रहे हैं। इस फिल्‍म का आइडिया भंसाली के दिमाग में बीते 9 साल से कौंध रहा है। इस बायोपिक में लीड रोल के लिए शाहरुख खान से लेकर दिवंगत इरफान अभ‍िषेक बच्‍चन और फरहान अख्‍तर तक का नाम सामने आया। फिर बीते दिनों यह भी खबर आई कि यह फिल्‍म डिब्‍बाबंद हो गई है। लेकिन अब संजय लीला भंसाली ने साफ कर दिया है कि इस प्रोजेक्‍ट को शेल्‍व नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, अपने परफेक्‍शन के लिए मशहूर भंसाली ने साफ शब्‍दों में यह कहा है कि यदि कोई पर्दे पर उनके लिए साहिर लुध‍ियानवी बन सकता है, तो वो सिर्फ अभ‍िषेक बच्‍चन ही हैं।


Sanjay Leela Bhansali ने बताया है कि वह 2023 में इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्‍होंने कहा, 'साहिर पर फिल्‍म सिर्फ और सिर्फ अभ‍िषेक बच्‍चन के साथ ही बनेगी, और दूसरा कोई एक्‍टर नहीं।' साहिर लुध‍ियानवी के बायोपिक और इसमें Abhishek Bachchan की कास्‍ट‍िंग को लेकर यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब मंगलवार को ही अभ‍िषेक पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और बेटी अराध्‍या के साथ वेकेशन पर निकले हैं। हालांकि, जूनियर बच्‍चन फैमिली छुट्ट‍ियां मनाने कहां निकली है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था अमृता प्रीतम का रोल

Sahir Ludhianvi Biopic: भंसाली की साहिर लुध‍ियानवी बायोपिक में अमृता प्रीतम के किरदार को लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया था। प्रियंका को यह रोल ऑफर भी किया गया, लेकिन बताया जाता है कि एक्‍ट्रेस ने लीड रोल में अभ‍िषेक बच्‍चन के अलावा दूसरे किसी एक्‍टर को कास्‍ट करने की सलाह दी। लेकिन अब भंसाली की बातों से स्‍पष्‍ट है कि हर बार की तरह ही इस बार भी वह अपनी फिल्‍म की कास्‍ट‍िंग से कोई समझौता नहीं करने वाले हैं।

प्रियंका नहीं तो करीना और तापसी बन सकती हैं अमृता प्रीतम

वैसे, प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में अमृता प्रीतम का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर और तापसी पन्नू के नाम की भी चर्चा है। फिल्‍म की कहानी अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी के मोहब्बत की दास्‍तान होगी। उम्‍मीद यही है कि संजय लीला भंसाली जल्‍द ही अपनी इस नई बायोपिक फिल्‍म की कास्‍ट के बारे में बाकी ऐलान करेंगे। वैसे, संजय लीला भंसाली की आख‍िरी फिल्‍म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' भी बायोपिक थी। इस फिल्‍म में आलिया भट्ट ने लीड रोल प्‍ले किया था और यह बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ क्‍लब में शामिल हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.