फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान से भिड़ते दिखेंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ ने किया कंफर्म, जानिए क्या होगा उनका किरदार
Updated on
16-07-2024 04:24 PM
सुजॉय घोष की डायरेक्टेड और सिद्धार्थ आनंद-गौरी खान की प्रोड्यूस्ड फिल्म 'किंग' लंबे समय से चर्चा में है। इसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान साथ में नजर आएंगे। एक्टर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते दिखेंगे, जो वास्तविक होंगे। इसके लिए विदेशी स्टंट एक्सपर्ट्स की मदद ली गई है। उनसे ट्रेनिंग भी ली जा रही है। इस मूवी में दो कलाकारों के नाम तो पहले से कंफर्म थे। मगर अब एक और नाम जुड़ गया है।अमिताभ बच्चन ने इस बात की पुष्टि की है कि अब शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर फिल्म 'किंग' में उनके सुपुत्र और एक्टर अभिषेक बच्चन भी होंगे। वह इस मूवी में वह विलेन के रोल में होंगे। हालांकि बीच में ये खबर थी कि शाहरुख खान विलेन बनेंगे। लेकिन अब अभिषेक के बारे में ये दावा किया गया है।
अमिताभ बच्चन ने किया कंफर्म
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक्स हैंडल पर एक फैन की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट शेयर की है। इसमें बताया है कि अभिषेक, फिल्म King में नेगेटिव रोल निभाएंगे। फैन पेज ने लिखा, 'जिन्होंने अभिषेक सर को ब्रीद इनटू द शैडोज, रावण और बिग बॉस में देखा है, उन्हें पता होगा कि निगेटिव रोल में वह किस लेवल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन पर कभी शक न करें।' इस बीच अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'ऑल द बेस्ट अभिषेक.. यही समय है!!!'
अभिषेक और शाहरुख खान होंगे आमने-सामने
इस मूवी में अभिषेक बच्चन की कास्टिंग की पहली रिपोर्ट सोमवार 15 जुलाई को पीपिंग मून ने शेयर की थी। उसमें बताया गया था कि अभिषेक इसमें शाहरुख खान के माफिया पर्सनालिटी का सामना करने के लिए विलेन के रोल में नजर आएंगे। अभिषेक और शाहरुख ने पहले फराह खान की मूवी 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ काम किया था। और अब ये दोनों फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…