अभिषेक कुमार ने हाथ जोड़ और कान पकड़ उठक-बैठकर कर मांगी खानजादी से माफी, बन गया ईशा का मुंह

Updated on 01-11-2023 03:06 PM
ईशा मालवीय के मौजूदा बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री होने के बाद अभिषक कुमार ने अपना दूसरा ठिकाना ढूंढ लिया है। अब उनका और खानजादी का एक लव ट्रैक दिखाया जा रहा। बिग बॉस सीजन 17 में इनकी केमेस्ट्री अलग ही तरह से दर्शकों के सामने परोसी जा रही है। अब ये ईशा को चिढ़ाने के लिए है या फिर असल है, वो तो ये ही जानें। लेकिन नए प्रोमो में इनके बीच प्यार की फुहार देखने को मिल रही है।

जैसा कि बीते एपिसोड में खानजादी और अभिषक कुमार की दोस्ती की नई शुरुआत हुई थी। दोनों के बीच एक अलग ही बॉन्ड दिखाया गया था। अब जो नया प्रोमो आया है। इसमें अभिषक कुमार बालकनी में खड़े होकर खानजादी से हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। वह कह रहे हैं, 'खानजादी एम वैरी वैरी सॉरी। प्लीज मुझे माफ कर दो। मैं कान पकड़कर उठक बैठक करके सॉरी मांगता हूं।' तो खानजादी ने कहा कि 'अगर वापस से सेम चीज किया तो?' इस पर अभिषक ने कहा 'गाल पर KISS कर देना प्लीज।'

खानजादी को मनाने में लगे अभिषेक कुमार

वहीं आगे दिखाया जाता है कि अभिषक कैसे खानजादी को मनाने के लिए कोशिश करते हैं। वह उनके आगे-पीछे घूमते हैं। कहते हैं कि 'खानजादी एकदम से सुंदर लगने लग गई है मुझे।' लेकिन खानजादी अपना रास्ता बदल लेती हैं तो अभिषक उनसे प्यार से बोलते हैं, 'तुम मुझे डांट तो लो! तुम तो लड़ रही हो।' वहीं, ये सब देखकर ईशा का मुंह छोटा-सा हो जाता है। वहीं, ये सब देखकर घरवाले भी मजे लेते हैं। हंसने लग जाते हैं।

अभिषेक से ईशा का ब्रेकअप

अभिषक कुमार और ईशा मालवीय ने एक-दूसरे को 'उडारियां' के समय से डेट किया था। मगर कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया था क्योंकि अभिषक एक्ट्रेस की इज्जत नहीं करते थे और उन पर हाथ तक उठाते थे। जैसा समर्थ जुरेल और ईशा ने भी शो में इस बात को माना है कि कैसे एक बार अभिषक ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मार दिया था। उनसे ब्रेकअप के तीन महीने बाद ही एक्ट्रेस ने उनसे ब्रेकअप करके समर्थ का हाथ थाम लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.