'अभ‍िषेक मल्‍हान को औरतों से घ‍िन आती है', क्‍या घट‍िया गेम खेलने लगी हैं पूजा भट्ट? परव‍रिश को भी कोसा

Updated on 29-06-2023 09:36 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' दूसरे ही हफ्ते में लड़ाई-झगड़ों और बहसबाजी का लेवल हाई हो गया है। एक ही हफ्ते में पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी जैसे दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। ऐसे में ये तो साफ है कि इस बार सलमान खान का 'बिग बॉस ओटीटी 2' ओवर द टॉप है। अभी तक शो में दो धड़े देखने को मिल रहे है। एक महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट का कैंप तो दूसरा अभिषेक मल्हान की मंडली। लेकिन फुकरा इंसान को लगातार निराशा ही हाथ लगी। पहले उनका अपने ही ग्रुप की बेबीका के साथ तगड़ा झगड़ा हो गया तो फिर पलक और आलिया जैसे कंटेस्टेंट बाहर हो गए। हाल में ही जिया शंकर, आकंक्षा पुरी और फुकरा इंसान नॉमिनेशन डिस्कस करने के चलते बुरा फंस गए और सजा के तौर पर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।


बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि कैसे अभिषेक मल्हान ने नॉमिनेशन को लेकर पूजा भट्ट, फलक नाज, अविनाश सचदेव और बेबीका के बारे में कई कड़वी बातें थी। जैसे ही ये बातें सदस्यों को पता चली तो घर में तगड़ा ब्लास्ट हुआ। सभी अभिषेक मल्हान पर राशन पानी लेकर चढ़ गए तो आकंक्षा और जिया ने भी पल्ला झाड़ लिया और एक ही पल में कह दिया कि ये सभी बातें फुकरा इंसान ने की थी और वह पतली गली से निकल गईं।

अभिषेक मल्हान पर कौन कौन कर रहा अटैक

ऐसे में Pooja Bhatt ने एक बार फिर फुकरा इंसान को लताड़ लगाई। वहीं अविनाश और Falaq Naaz से लेकर बेबीका भी उनपर अटैक करने लगे। इस दौरान अभिषेक अकेले पड़ गए। ये देखते हुए तो बिग बॉस ने भी उनसे बात की और उनकी तारीफ की कि कम से कम उन्होंने अपनी गलती तो मानी।

क्‍या घट‍िया गेम खेलने लगी हैं पूजा भट्ट?

अभिषेक मल्हान पर सबसे ज्यादा कड़वी बातें पूजा भट्ट ने कही। वह तो यूट्यूबर की परवरिश पर भी सवाल उठाने से हिचकी नहीं। कई बार वह उनके फॉलोअर्स पर सवाल कर चुकी हैं। जबकि ये फॉलोअर्स और यूट्यूब एक कंटेस्टेंट का काम है। आप उनके काम-कंधे पर क्यों कमेंट कर रहे हैं? जब फुकरा इंसान उनके पास अपना पक्ष लेकर आए, 'मैम मैंने गलती की और मुझे इसकी सजा मिल चुकी है। अब हमें इस टॉपिक को यहीं खत्म कर देना चाहिए।' तो इस पर वह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि फुकरा इंसान गलती के बाद भी सीना चौड़ा कर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि पूजा ने हमेशा ही अभिषेक के लिए कई तीखी बातें कही हैं। ऐसा लगता है कि वह उन्हें पसंद नहीं करती हैं। बेशक उन्होंने टास्क में उन्हें हार्ट दिया हो लेकिन इसे भी वह लड़ाई झगड़ों में इस्तेमाल करके यूट्यूब पर निशाना साधती रही हैं।

बेबीका को सपोर्ट और अभिषेक पर निशाना, क्यों?

सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि बेबीका घर में सबसे ज्यादा झगड़ालू छवि की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन पूजा भट्ट हमेशा उनका सपोर्ट करती हैं। कहीं न कहीं पूजा ही बेबीका को बढ़ावा देने वाली भी रही हैं। यही बात अभिषेक मल्हान भी कई बार कह चुके हैं।

क्या पूजा भट्ट खेल रही हैं वुमन कार्ड

'बिग बॉस ओटीटी 2' की लाइव फीड से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जहां यूजर्स ने पूजा भट्ट पर विमेन कार्ड खेलने का आरोप लगाया। वह टास्क के दौरान अभिषेक को औरतों से घिन करने वाला कह रही हैं। लेकिन ये सब किसी दूसरे कंटेस्टेंट के लिए कहना कितना उचित है?

फलक नाज और अविनाश सचदेव ने तो हद ही पार कर दी
अभिषेक मल्हान इस समय सबसे ज्यादा दूसरे कंटेस्टेंट के निशाने पर है। पिछले हफ्ते वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी फुकरा इंसान को प्रेज ही किया था और कहा था कि वह बहुत स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी हैं और उन्हें इसी दमदार अंदाज के साथ खेलना चाहिए। अब संभव है कि पूजा भट्ट कैंप इस बात को समझ गया हो और वह अभिषेक मल्हान को टारगेट करना शुरू कर दिया हो। एक क्लिप सामने आई है जिसमें फलक नाज और अविनाश सचदेव अभिषेक पर डेरोगेटरी रिमार्क कर रहे हैं। वह उन्हें 'गे' और 'जनानी' कह रहे हैं। ये बातें सिर्फ अभिषेक के लिए नहीं बल्कि कम्युनिटी के लिए भी अपमानजनक है।

क्या सलमान खान लगाएंगे पूजा भट्ट की क्लास

इसमें कोई शक नहीं है कि पूजा भट्ट बहुत ही स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी हैं। वह अपनी बातों को बहुत ही सोच समझकर कहती हैं और उनका कहने का तरीका सबसे अलग है। लेकिन ये इससे कतई साफ नहीं होता कि वह जो कह रही हैं वह बहुत सटीक है। अब सबकी नजर सलमान खान पर ही हैं कि क्या वह पूजा भट्ट को इस मुद्दे पर घरेंगे। क्या वह उन्हें समझाएंगे कि वह कहां सही और कहां गलत जा रही हैं? ये देखने के लिए तो शनिवार का ही इंतजार करना होगा।

क्या 'बिग बॉस ओटीटी 2' का पलटने वाला है गेम
'बिग बॉस ओटीटी 2' महज छह हफ्तों का गेम है। यानी कंटेस्टेंट के पास समय नहीं है। फिलहाल अभिषेक मल्हान वाला ग्रुप कमजोर पड़ने लगा है। वहीं पूजा कैंप का पलड़ा भारी लग रहा है। लेकिन गेम पलटने में समय नहीं लगेगा। संभव है कि जल्द ही उनके ग्रुप में भी दरार आने लगे। क्योंकि फुकरा ग्रुप में तो कुछ ज्यादा बचा नहीं है और अगला वार दूसरे ग्रुप पर हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.