भारत में खेल प्रेमियों के लिए आने वाला समय उत्साहजनक

Updated on 19-09-2020 12:08 AM

नयी दिल्ली : भारतीय खेल प्रेमियों के लिये आने वाला समय उत्साहजनक हो सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का 13वां संस्करण अबुधाबी में शुरू होने वाला है और इसके साथ ही लोकप्रिय यूएफसी फाइट आइसलैंड का दूसरा संस्करण इस खेल में चार चांद लगा सकता है क्योंकि यूएई की राजधानी कोविड-19 महामारी के बीच वैश्विक पर्यटन एवं खेल उद्योग में मंदी दूर करने के लिये अग्रणी पंक्ति का स्थल बनकर उभरा हैअबुधाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग (डीसीटी अबुधाबी) और विश्व के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संगठन यूएफसी ने आज घोषणा की कि जबरदस्त लोकप्रिय अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) सीरीज़ रिटर्न टु यूएफसी फाइट आइसलैंड का आयोजन अबुधाबी के लोकप्रिय, मनोरंजन एवं पर्यटन स्थल यास आइसलैंड पर 26 सितंबर से 25 अक्तूबर तक किया जायेगा

इस शहर में कई लोकप्रिय खेलों के आयोजन के साथ अबुधाबी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के सफल प्रबंधन के जरिये बड़े हाई प्रोफाइल खेलों के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और विश्व के अग्रणी एथलीट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगाजुलाई की उद्घाटन सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद तीन महीने से भी कम समय में इस सीरीज के तहत दोबारा आयोजन अबुधाबी के लिए और एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जुलाई की सीरीज में यास आइसलैंड के आयोजन स्थल से जुड़े सभी क्षेत्रों में यूएफसी फाइट आइसलैंड सेफ जोन को लागू किया गया था।

रिटर्न टु यूएफसी फाइट आइसलैंड में यूएई की राजधानी के प्रमुख मनोरंजन स्थल पर यूएफसी 253, यूएफसी 254 और तीन फाइट नाइट्स देखने को मिलेंगे। ये पांचों आयोजन बंद दरवाजों के पीछे होंगे और पहली बार लास वेगास के बाहर एक साथ दो यूएफसी का आयोजन किया गया है जोकि अबुधाबी के लिए और एक ऐतिहासिक उपलब्धि है

डीसीटी अबुधाबी के चेयरमैन माननीय मोहम्मद खलीफा अल मुबारक ने कहा, “यूएफसी फाइट आइसलैंड जबरदस्त तौर पर सफल साबित हुआ है और इसकी तेज वापसी यूएफसी के साथ हमारी मजबूत साझीदारी और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उच्चतम मानकों के साथ बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने की अबुधाबी की क्षमता और तैयारी में वैश्विक भरोसे को दर्शाती है। दि रिटर्न टु यूएफसी फाइट आइसलैंड की अवधारणा, वैश्विक खेल एवं पर्यटन के आयोजनों को लेकर अबुधाबी की प्रतिबद्धता और विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनाए गए गठबंधन के दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। यह दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करने को लेकर अपनाया गया कि अमीरात विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का सुरक्षा के साथ स्वागत करने को तैयार है।”

यूएफसी के अध्यक्ष डाना व्हाइट ने कहा, “यूएफसी फाइट आइसलैंड उस हर कसौटी पर जबरदस्त सफल रहा है जिस पर आप इसकी सफलता आंक सकते हैं। जहां पूरी दुनिया में बंदी थी, हमने अबुधाबी में हमारे साझीदारों के साथ मिलकर सर्वोत्तम जीवंत खेलों का अनुभव दिलाने पर काम किया और हमने यह सुरक्षा एवं जिम्मेदारी के साथ किया। उनके पास जो भी ढांचागत सुविधाएं हैं जिनमें होटल, रेस्तरां आदि शामिल हैं, उन्हें देखते हुए हम वहां वापस जाने पर उत्साहित हैं। रिटर्न टु यूएफसी फाइट आइसलैंड में लोगों को इस साल की कुछ सर्वोत्तम फाइट्स देखने को मिलेगी जिसमें एक ऐसी फाइट भी है जिसके बारे में हमने अनुमान जताया है कि इसमें साल की सर्वोत्तम फाइट होने की संभावना है।"

अबुधाबी ने ‘गो सेफ सर्टिफिकेशन' के विकास की अगुवाई की जो अमीरात के सभी होटलों, आकर्षक स्थलों, मॉल्स, आतिथ्य सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और स्वच्छता के वैश्विक मानकों को अपनाने पर बल देता है और कोविड-19 को फैलने से रोकने के अमीरात के प्रयासों में सहयोग करता है जिसमें व्यापक जांच, शहरों में सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग और विस्तृत स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। यूएफसी फाइट आइसलैंड सेफ जोन तक केवल यूएफसी एथलीट्स और उनके कोच, यूएफसी के कर्मचारियों, आयोजकों और जरूरी कर्मचारियों की पहुंच होगी जिससे यास आइसलैंड के सभी सुविधाओं का निरंतर परिचालन सुनिश्चित हो सके। सेफ जोन में प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से क्वरंटीन रहने और निगेटिव कोविड-19 टेस्ट आवश्यक है, जबकि इस पूरी सीरीज के दौरान ‘बबल' के भीतर हर किसी के लिए नियमित जांच कराई जाएगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.