‘RRR’ और ‘लगान’ का म्यूजिक सेलिब्रेट करेगा अकेडमी म्यूजियम:18 मई को अमेरिका में होगा इवेंट

Updated on 10-05-2024 01:05 PM

अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स, इंडियन सिनेमा और उसके म्यूजिक को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहा है।

म्यूजियम ने गुरुवार को एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स स्थित इस म्यूजियम में 18 मई को शाम 6.30 बजे से एक इवेंट होस्ट किया जाएगा।

इसमें ‘RRR’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ और ‘लगान’ जैसी ऑस्कर विनिंग और नॉमिनेटेड बॉलीवुड फिल्मों का म्यूजिक सेलिब्रेट किया जाएगा।

तबला और डांस परफॉर्मेंस भी होगी
इस मौके पर सदुबस की तरफ से तीनों फिल्मों का म्यूजिक रीमिक्स करके लाइव तबला परफॉर्म किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बॉलीपॉप ग्रुप की तरफ से इन फिल्मों से जुड़े म्यूजिक पर ही डांस परफॉर्मेंस दी जाएगी।

तीनों फिल्मों का ऑस्कर रिकॉर्ड रहा है
बताते चलें कि ये तीनों ही फिल्में या तो ऑस्कर अवॉर्ड जीती हैं या उसमें नॉमिनेट हुई हैं। जहां ‘RRR’ के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

वहीं 2009 में ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट पिक्चर और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर समेत कई कैटेगरी में ऑस्कर अपने नाम किया था।

इसके अलावा 2001 में आमिर खान स्टारर ‘लगान’ को ऑस्कर अवॉर्ड्स के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.