कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने बानबरद में अवैध देशी मदिरा की जब्त

Updated on 21-08-2026 06:06 PM

दुर्ग। विगत दिवस कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त अवैध शराब बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर  सिंह द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला-दुर्ग की संयुक्त टीम ने त्वरित दबिश देकर बानबरद (अहिवारा) में छापेमारी की। कार्रवाही के दौरान आरोपी जगतू धीवर (निवासी बानबरद) के कब्जे से 22 नग पाव देशी मदिरा मसाला (कुल 3.960 बल्क लीटर, बाजार मूल्य 2200 रुपये) जब्त की गई। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) का उल्लंघन पाए जाने पर आबकारी वृत्त धमधा में आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस जांच टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  पंकज कुजूर तथा आबकारी उप निरीक्षक  हरीश पटेल,  अरविंद साहू एवं श्रीमती कीर्ति ठाकुर शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 August 2026
दुर्ग। विगत दिवस कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त अवैध शराब बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर  सिंह द्वारा दिए…
 21 August 2026
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अब FIR दर्ज कर ली गई है। कृषि…
 21 August 2026
भिलाई l छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ की विशेष आम सभा व कार्यकारी समिति के चुनाव में अरविंदर सिंग खुराना को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ का अध्यक्ष चुना गया।…
 21 August 2026
दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही शिव महापुराण कथा में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर…
 21 August 2026
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर के विकास को गति देने तथा नागरिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की…
 21 August 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसिवां तहसील के बालपुर में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में मौके…
 21 August 2026
रायपुर। वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इन्द्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में वन…
 21 August 2026
रायपुर। राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास के बिना विकसित राज्य की कल्पना संभव नहीं है। इसी सोच को आधार…
 21 August 2026
रायपुर। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी…
Advt.