एक्शन फिल्मों के शौकीन 'सारिपोधा सनिवारम' के लिए रहें तैयार, OTT पर दो दिन बाद बजेगा उस पुलिस अधिकारी का बैंड
Updated on
24-09-2024 05:43 PM
नानी, एसजे सूर्या और प्रियंका अरुल मोहनन की तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सारिपोधा सनिवारम' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। विवेक अथरेया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अपनी शानदार कहानी और बम्पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर पहले से ही चर्चा में है।
अब इस फिल्म का एक नया ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने यूट्यूबर पर जारी किया है जिसमें सूर्या (नानी) अपने एक्शन मोड में दुश्मनों की बैंड बजाने पहुंच रहे हैं।
क्या है 'सारिपोधा सनिवारम' की कहानी
इस में फिल्म में सूर्या (नानी) एक आम इंश्योरेंस एजेंट है जो सोमवार से शुक्रवार तक एक साधारण शख्स की जिंदगी जीता है लेकिन शनिवार को ये कहानी बदल जाती है। शनिवार को वह अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ा हो जाता है और जरूरतमंद लोगों की मदद करता है।और इसी बीच उसका सामना होता है पुलिस अधिकारी दयानंद (एसजे सूर्या) से जिसके नाम को वो लाल पेन से सर्कल कर लेता है। ये पुलिस अधिकारी सोकुलापलेम शहर में अपने दबंगई के लिए फेमस है।
पुलिस अधिकारी के लिए जान का जंजाल बना सूर्या
सूर्या कैसे पुलिस अधिकारी के लिए जान का जंजाल बन चुका है, ट्रेलर में इन झलकियों में जबरदस्त एक्शन के साथ फिल्माया गया है। यह फिल्म शानदार मसाला एक्शन फिल्म है जिसमें रोमांस भी है।
'सारिपोधा सनिवारम' कहां और कब देख सकते हैं
'सरीपोधा सानिवारम' नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर, 2024 से स्ट्रीम होने वाला है। बता दें कि ये फिल्म 29 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'सारिपोधा सानिवारम' ने दुनिया भर में करीब 97.4 करोड़ की कमाई की। हालांकि, अफसोस है कि फिल्म की कहानी और दमदार एक्शन के बावजूद ये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को छू नहीं पाई।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…