एक्टर वरुण कपूर और लूक केनी ने दिल्ली के एक स्कूल में ज़ी5 के चर्चित शो 'फ़ायरफ़लाइस: पार्थ और जुगनू' का प्रमोशन किया

Updated on 11-05-2023 10:38 PM
नयी दिल्ली: ज़ी5 पर स्ट्रीम हो रहे वेब शो 'फ़ायरफ़्लाइस: पार्थ और जुगनू' को दर्शकों द्वारा ख़ूब पसंद किया जा रहा है. लोग इस‌ अनूठे किस्म के पारिवारिक शो की कहानी के अंदाज़-ए-बयां की भी ख़ूब तारीफ़ कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि 'फ़ायरफ़्लाइस: पार्थ और जुगनू' का‌ निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक हेमंत गाबा ने‌ किया है जबकि अनिमेश वर्मा इस सीरीज़ के शो रनर हैं.
ग़ौरतलब है कि अमृत वालिया द्वारा निर्मित इस शो में लाइव एक्शन और एनिमेशन का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है जिसमें भारतीय लोक कथाओं के माध्यम से भटके हुए किशोरवयी बच्चों को मनोरंजक ढंग से सीख देने की कोशिश की गई है. 
'फायरफ़्लाइस: पार्थ और जुगनू" सीरीज़ में एक अहम रोल में नज़र आने वाले लूक केनी ने कहा, "सीरीज़ के ज़रिए जिस तरह से लोक कथा और आधुनिक कहानी को समानांतर रूप से पेश किया गया है, वह बहुत ही क़ाबिल-ए-तारीफ़ है. शो की कहानी यूं तो किशोरवयी बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, मगर यह सीरीज़ बच्चों की परवरिश करनेवाले अभिभावकों और दोस्ती की दास्तां भी बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ बयां करती है. मैं ज़ी5 को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने अनोखे विषय पर बनी इस सीरीज़ को बनाने का फ़ैसला किया. यह एक ऐसा शो है जिसे बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी ख़ूब एंजॉय करेंगे."
सुपरहिट फ़िल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में गंगू बनी आलिया भट्ट के प्रेमी रमणिक लाल की भूमिका निभाने वाले वरुण कपूर  शो‌ में न्यासा का रोल निभा रही जोया अफ़रोज़ के साथ रोमांस फ़रमाने वाले शख़्स की भूमिका में हैं.  
वरुण कपूर ने कहा, "जब मैंने इस सीरीज़ की कहानी सुनी तो मैं बड़ी बेसब्री के साथ इस शो का हिस्सा बनना चाहता था क्योंकि यह एक ऐसी अनोखी किस्म की कहानी पर आधारित शो है जिसपर इससे पहले कभी कोई शो बनाने के बारे में नहीं सोचा गया."
वरुण कपूर ने कहा, "आज जब इस शो को इस क़दर पसंद किया जा रहा है, ऐसे में मेरी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है. मैं शो को पसंद करने वाले सभी लोगों का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. दर्शकों ने हम सबकी कड़ी मेहनत की जिस तरह से सराहा है और शो को सफल बनाया है, उसके लिए सभी का धन्यवाद."
जब वरुण कपूर से पूछा गया कि क्या उनके अभिभावकों ने यह शो‌ देखा है? इस सवाल पर वरुण ने कहा, "मेरे पूरे परिवार ने यह शो देखा है और सभी को यह शो काफ़ी पसंद आया है. इस शो‌ की सबसे बड़ी ख़ासियत यही है कि इसका आनंद बेझिझक पूरे परिवार के‌ साथ बैठकर लिया जा सकता है."
उल्लेखनीय है कि पौराणिक विषयों पर किताबें लिखने‌ के लिए मशहूर देवदत्त पटनायक इस सीरीज़ के स्क्रिप्ट कंसल्टेंट हैं तो वहीं डीसी‌ व मार्वल के साथ एक लम्बे समय तक जुड़े रहने वाले अमेरिकी कॉमिक बुक राइटर रॉन मर्ज इस अनूठे फ़ंतासी शो के स्क्रिप्ट डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं हैं.
इस शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम‌ किया है. शो में वरुण के अलावा 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में काम करने वाले मीत मुखी ने भी काम किया है जो इस शो में पार्थ की भूमिका में हैं. कलर्स के शो 'पवित्र भाग्य' की नायिका रीवा अरोड़ा, जी डांस बांग्ला डांस रिएलिटी शो के प्रतियिगी अक्षत सिंह, अनाया शिवान और ऐकम बिंजवे जैसे बाल कलाकारों ने भी शो में अहम भूमिकाएं निभाईं हैं. शो में प्रियांशु चटर्जी और विनीता एम. जोशी पार्थ के अभिभावक के रूप में हैं जबकि मधु शाह पार्थ की चतुर दादी की भूमिका निभाई है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.