कलाकारों ने महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपने प्यार और गौरव को अभिव्यक्त किया

Updated on 27-04-2023 08:31 PM
भोपाल : महाराष्ट्र की स्थापना को याद करते हुए, 1 मई को महाराष्ट्र डे मनाया जाता है, जिसे महाराष्ट्र दिवस या महाराष्ट्र दिन भी कहते हैं। इस मौके का जश्न मनाने के लिये एण्डटीवी के कलाकारों नेहा जोशी (यशोदा, ‘दूसरी माँ’), जगन्नाथ निवानगुणे (रामजी सकपाल, ‘एक महानायक- डॉ. बी. आर. आम्बेडकर), हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी, ‘भाबीजी घर पर हैं’) ने महाराष्ट्र का होने पर अपना गर्व जाहिर किया। 
दूसरी माँ की यशोदा, यानि नेहा जोशी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र दिवस मनाये जाने पर मुझे बड़े गर्व और सम्मान का अनुभव होता है। मैं नासिक की हूँ, जो महाराष्ट्र के प्राचीन शहर के रूप में लोकप्रिय है और यह कई मराठा योद्धाओं और व्यक्तित्वों का घर रहा है। बीते वर्षों में इस शहर ने जो तरक्की की है, उसे देखना बेहतरीन है और आज यह देश के सबसे स्मार्ट शहरों में से एक है। काम के चलते मैं अक्सर मुंबई और नासिक के बीच यात्रा करती हूँ और मुंबई मेरा दूसरा घर है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है, शोहरत, पहचान और प्यार। आर्थिक राजधानी होने के अलावा यह शहर कला, थियेटर और मनोरंजन का केन्द्र रहा है। गर्व से महाराष्ट्र की एक नागरिक होने के नाते मुझे हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, गौरवशाली इतिहास और प्रगतियों पर बड़ा गर्व है। मैं उम्मीद करती हूँ कि यह दिन हमें शांति और सामाजिक सौहार्द्र के सही रास्ते पर ले जाए। मैं सभी को महाराष्ट्र डे की शुभकामनाएं देती हूँ! जय-जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा।’’ ‘एक महानायक- डॉ. बी. आर. आम्बेडकर‘ के रामजी सकपाल, यानि जगन्नाथ निवानगुणे ने कहा, ‘‘नमस्कार महाराष्ट्र। मुझे इस वाइब्रैंट और विविधतापूर्ण राज्य का हिस्सा होने पर गर्व है। महाराष्ट्र हमेशा से कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत और सिनेमा उद्योग की प्रगति में आगे रहा है। एक्टर होने के नाते मैंने मनोरंजन उद्योग की सबसे उम्दा प्रतिभाओं के साथ काम किया है, जिन्होंने महाराष्ट्र के रचनात्मक परिदृश्य की तरक्की और विकास में बड़ा योगदान दिया है। मुझे महाराष्ट्र से प्यार है और मैं सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ।’’
‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा, यानि हिमानी शिवपुरी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के पास वास्तुशिल्प, कला और मुँह में पानी लाने वाले व्यंजनों के मामले में देने के लिये बहुत कुछ है। मुझे पूरन पोली, कांदेपोहे, थालीपीठ और मिसल, आदि महाराष्ट्र के विभिन्न स्वादिष्ट पकवान बहुत पसंद हैं। चूंकि मैं सपनों के शहर मुंबई आई, इसलिये यह चीजें मेरी डाइट का हिस्सा बन गईं। मुझे कई कारणों से यह शहर पसंद है, लेकिन उनमें खाने-पीने की चीजें सबसे ऊपर हैं (हंसती हैं)। महाराष्ट्र हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहा है और इस भूमि के पास सफलता की कई गाथाएं हैं। इस राज्य को अपना घर कहने पर मुझे गर्व होता है। मैं सभी को महाराष्ट्र डे की शुभकामनाएं देती हूँ।’’ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी, यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र के लोगों को एक साथ आने और अपने साझा इतिहास, संस्कृति तथा पहचान का उत्सव मनाने का अवसर देता है। यहाँ कई प्रमुख ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे कि अजंता और एलोरा की गुफाएं और यह राज्य साहित्य, संगीत तथा सिनेमा में अपने योगदानों के लिये प्रसिद्ध है। इस शुभ दिन पर आइये, हम महाराष्ट्र की अनोखी संस्कृति के संरक्षण और उसे बढ़ावा देने और इस राज्य की तथा इसके लोगों की बेहतरी और प्रगति की दिशा में काम करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।’’
देखते रहिये ‘दूसरी माँ’ रात 8ः00 बजे, ‘एक महानायक- डॉ. बी. आर. आम्बेडकर’ रात 8ः30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शु क्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर! 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.