अभिनेत्री एंबर हर्ड को लगा एक और झटका, जॉनी डेप से केस हारने के बाद अब हाथ से निकली बड़ी फिल्म

Updated on 16-06-2022 08:41 PM

लास एंजेल्स जॉनी डेप और एंबर हर्ड का हाई-प्रोफाइल मानहानि केस अभी भी सुर्खियों में है। इस केस को जॉनी डेप जीत चुके हैं और अब एंबर को उन्हें 15 अरब रुपये का मुआवजा देना है, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से तरह-तरह की बातें सामने रही हैं। जॉनी के वकील ने इशारों में एक 'शर्त' रखते हुए ये कहा था कि जॉनी के लिए ये केस कभी भी पैसों के लिए नहीं था। अगर एंबर इस केस में आगे अपील नहीं करती हैं तो शायद हॉलिवुड एक्टर उनसे इतनी भारी-भरकम रकम लें।


एंबर के लिए एक बुरी खबर है कि उन्हें अक्वामान 2 से निकाल दिया गया है। यह वही मूवी है, जिसके पहले पार्ट ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई थी। एक्स हसबैंड जॉनी डेप से मानहानि केस हारने के कुछ हफ्तों बाद ही एंबर हर्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने रही है। अक्वामान एंड लास्ट किंगडम से एंबर को बाहर निकाल दिया गया है। उनके रोल को काट दिया गया है और उनकी जगह फिर से किसी और अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अक्वामान प्रोडक्शन ने कहा है कि फिल्म से एंबर हर्ड के रोल को पूरी तरह से नहीं काटा गया है। मूवी में अभी भी उनका छोटा-सा रोल है। एक और सूत्र का कहना है कि एंबर के रोल के लिए फिर से कास्टिंग की जाएगी। इस मूवी में जैसन मोमोआ लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि जेसन मोमोआ के साथ अब निकोल किडमैन संग रिशूट करने की तैयारी है।


हालांकि, एंबर हर्ड के प्रवक्ता ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि फिल्म से अभिनेत्री के रोल को कट नहीं किया गया है। उन्होंने इन अफवाहों को गलत और इनसेंसेटिव बताया है। उल्लेखनीय है कि जॉनी और एंबर ने सालों तक डेट करने के बाद साल 2015 में शादी की थी। हालांकि, एक साल बाद ही इनके रिश्ते में खटास गई। एंबर ने जॉनी पर पहले भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद सन 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। इनकी कानूनी लड़ाई सन 2018 में शुरू हुई, जब एंबर ने एक आर्टिकल में लिखित तौर पर जॉनी पर कई आरोप लगाए। इसके बाद जॉनी ने एक्स-वाइफ के खिलाफ मानहानि का केस ठोक दिया। इस केस का ट्रायल अप्रैल 2022 में शुरू हुआ और 1 जून को जूरी ने फैसला सुना दिया। कोर्ट ने पाया कि एंबर अपने आरोपों को सबूतों के साथ साबित नहीं कर सकीं, इसलिए जॉनी की जीत हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.