चौथे समन के बाद ईडी के ऑफिस पहुंची अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस

Updated on 21-10-2021 11:44 PM

मुंबई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस चौथे समन के बाद कुछ देर पहले प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंची।ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ वसूली मामले में जैकलीन को समन किया था। ईडी ने जैकलीन से तीन साल की उनकी बैंक स्टेस्टमेंट और डेबिट क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट्स साथ लाने को कहा था।बता दें, इससे पहले ईडी की टीम पिछले 4 बार से जैकलीन से पूछताछ करनी की कोशिश कर रही थी, लेकिन ईडी की पूछताछ में जैकलीन शामिल नहीं हो पा रही थी।


बता दें, जैकलीन 25 सितंबर,15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को ईडी के सामने पेश नहीं हो पाई थीं।इससे पहले, ईडी ने मामले में 30 अगस्त को जैकलीन का बयान दर्ज किया था।सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जा रहा है।जैकलीन मामले में एक गवाह हैं।एजेंसी इसकी जांच कर रही है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन के बीच कोई वित्तीय लेनदेन नहीं हुआ।


मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पिछले 4 बार से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस से पूछताछ करनी की कोशिश कर रही है, लेकिन ईडी की पूछताछ में जैकलीन शामिल नहीं हो पा रही हैं।इससे पहले जैकलीन 25 सितंबर, 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुई थीं और फिर आज (18 अक्टूबर) को भी वह शामिल नहीं हुईं।


मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का करीबी माना जाता है।जैकलीन के पापा श्रीलंका के रहने वाले हैं, जबकि मम्मी मलेशिया की हैं।जैकलीन के पापा म्यूजिशियन हैं और मम्मी एयर होस्टेस हुआ करती थीं।4 भाई-बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं।जैकलीन से बड़ी एक बहन और 2 बड़े भाई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.