एक्ट्रेस खुशबू हुई 51साल की, ‎दिया था यह विवादित बयान

Updated on 04-10-2021 07:22 PM

मुंबई तमिल सिनेमा की नामचीन एक्ट्रेस खुशबू सुंदर का जन्म 29 सितंबर, 1970 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बीते दिन ही अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

एक्ट्रेस का असली नाम नखत खान है और वो साउथ में 200 से अधिक फिल्मों में अपना लोहा मनवाने में कामयाब हो चुकी हैं।खुशबू सुंदर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो एक हीरोइन होने के साथ-साथ बीजेपी की नेता भी हैं। ऐसे में आपको उनकी एक ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बता रहे हैं, जिससे वो काफी लाइमलाइट में रही थीं। लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने वाली खुशबू के नाम पर मंदिर भी बना हुआ है।


दरअसल, खुशबू सुंदर तब लाइमलाइट में ज्यादा गईं जब उन्होंने 2005 में लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया था किशादी से पहले लड़कियों का किसी से संबंध बनाना खराब नहीं है उन्होंने कहा था किपढ़े-लिखे पुरुषों को ये उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि उनकी मंगेतर वर्जिन होगी। लेकिन, जब लड़कियां शादी से पहले सेक्स करें तो पहले खुद को प्रेग्नेंट ना होने के लिए सुरक्षित कर लें।हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने अपने इस बयान को लेकर सफाई दी थी कि इसे गलत तरीके से लोगों के सामने परोशा गया है।

 शादी से पहले सेक्स और साथ रहने के बारे में दिया गया उनका बयान एड्स और एचआईवी को लेकर था। खैर, अगर खुशबू सुंदर के फिल्मी करियर की बात की जाए तो 51 वर्षीय एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म बर्निंग ट्रेनथी। इसमें वो गानेतेरी है जमीन तेरा आसमानमें नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कालिया, दर्द का रिश्ता, नसीब और लावारिस जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि, बॉलीवुड में उनका सफर लंबा नहीं चल सका।


इसके बाद उन्होंने 1986 में तमिल फिल्मों में कदम रखा और यहां लगभग 200 फिल्में करने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया।एक्ट्रेस ने सबसे पहले डीएमके ज्वॉइन की और इसके बाद कांग्रेस का हाथ थामा। जब उन्हें कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था तो उन्होंने पार्टी को ही छोड़ दिया था और बीजेपी का दामन थाम कर वो करियर में आगे बढ़ गईं। खुशबू भरत की पहली ऐसी हीरोइन हैं, जिनके नाम पर मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण उनके फैंस ने करवाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.