एक्ट्रेस रूपाली गांगुली BJP में शामिल:बोलीं- विकास के इस महायज्ञ में हिस्सा लेना चाहती थी

Updated on 01-05-2024 02:35 PM

टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने BJP जॉइन कर ली है। एक्ट्रेस ने बुधवार को दिल्ली में BJP मुख्यालय में महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।

एक्ट्रेस के साथ ही फिल्म डायरेक्टर अमय जोशी ने भी BJP जॉइन की है। अमय ने कई मराठी फिल्में डायरेक्ट की हैं।

बोलीं- आप सबका आशीर्वाद चाहिए
पार्टी जॉइन करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘महाकाल और मातारानी का आशीर्वाद है कि मैं अपने कला के माध्यम से कई लोगों से मिलती हूं। मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए।’

रूपाली ने आगे कहा, 'मैं यहां आ गई हूं कि मैं किसी तरह से मोदी जी के बताए रास्ते पर चलूं और किसी तरह से देश सेवा में लगूं। अमित शाह जी के नेतृत्व में आगे बढ़ूं और कुछ ऐसा करूं कि जो लोग मुझे भाजपा में शामिल कर रहे हैं, उन्हें एक दिन मुझ पर गर्व हो। तो आप सबका आशीर्वाद चाहिए।

साथ चाहिए कि मैं जो भी करूं.. सही करूं, अच्छा करूं। गलत करूं तो आप लोग मुझे बताइएगा।'

47 वर्षीय एक्ट्रेस रूपाली फिलहाल टीवी शो ‘अनुपमा’ का हिस्सा हैं। इस शो में वो लीड रोल प्ले कर रही हैं जो दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है। खुद रूपाली की पॉपुलैरिटी भी काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर उन्हें 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

अनुपमा के प्रोड्यूसर बोले- ‘हार्डवर्किंग हैं रूपाली'
रूपाली के पार्टी जॉइन करने पर दैनिक भास्कर ने शो ‘अनुपमा’ के प्रोड्यूसर राजन शाही से बात की। उन्होंने कहा- ‘हमें उन पर गर्व है। वो बहुत ही हार्डवर्किंग हैं। हमें पॉलिटिक्स में महिलाओं के अच्छे प्रतिनिधित्व की जरूरत है। स्मृति ईरानी जी भी हम सभी के लिए इंस्पिरेशन हैं। मैं रूपाली को ढ़ेर सारी बधाई देता हूं।’

मशहूर डायरेक्टर अनिल गांगुली की बेटी हैं रूपाली
रूपाली दिवंगत फिल्म डायरेक्टर अनिल गांगुली की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 7 साल की उम्र में पिता की फिल्म 'साहेब' से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी शो 'संजीवनी' और 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से मिली थी। एक्ट्रेस रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन का भी हिस्सा रही थीं।

2013 में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। इसके 7 साल बाद उन्होंने 2020 में 'अनुपमा' से कमबैक किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.