50 साल की हुईं एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अक्षय ने पत्नी की फनी वीडियो शेयर करके लिखा- जीती रहो मेरी हल्क

Updated on 29-12-2023 02:17 PM

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज यानी 29 दिसंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्विमिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ पति अक्षय कुमार और दोनों बच्चे आरव और नितारा भी दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए ‘बस तैरते रहो' और अपने जीवन को रोमांचक बनाने का मैसेज दिया। वीडियो में सभी डाइविंग मास्क और स्विमफिन पहने हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने पत्नी के लिए शेयर किया पोस्ट

अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने हल्क के साथ ट्विंकल की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरे हल्क तुम लंबे समय तक जीती रहो!! अपने ह्यूमर से इतने साल तक हमें हंसाने के लिए धन्यवाद।। भगवान तुम्हारी उम्र में कई और साल जोड़े। जन्मदिन मुबारक हो, टीना।।

22 साल पहले ट्विंकल ने एक्टिंग छोड़ दी थी

एक्ट्रेस ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। एक्ट्रेस की फिल्म 'दिल तेरा दीवाना', 'उफ्फ ये मोहब्बत', 'इतिहास' एक के बाद एक फ्लॉप रहीं। इसके बाद 'जब प्यार किसी से होता है' आई। इससे उन्हें थोड़ी उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

फिल्म 'जोरू का गुलाम' और 'इंटनेशनल खिलाड़ी' से भी केवल निराशा ही मिली। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बादशाह' में नजर आईं। इस फिल्म को थोड़ा बहुत पसंद किया गया। लेकिन 'मेला' से एक बार फिर उन्हें निराशा मिली। ऐसे में ट्विकल खन्ना ने तय कर लिया की वो फिल्मी दुनिया से अब दूर ही रहेंगी।

आपको बता दें कि करण जौहर कि फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में ट्विंकल टीना का किरदार निभाने वाली थीं। फिल्म में निभाए गए रानी मुखर्जी के किरदार के लिए पहले ट्विंकल को पसंद किया गया था। एक्ट्रेस ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया, जिसके बाद रानी मुखर्जी को ये रोल दे दिया गया।

फिल्म पैडमैन की कहानी ट्विंकल ने लिखी थी

2015 में ट्विंकल ने बतौर राइटर अपनी पहली किताब मिसेज फनीबोंस रिलीज की थी। एक्ट्रेस की तीसरी किताब पायजामाज फॉर फॉरगिविंग 2018 में रिलीज की थी। 2023 में उनकी चौथी किताब वेल्कम टू पैराडाइज रिलीज हुई। ट्विंकल अपनी राइटिंग को और बेहतर बनाने के लिए 2022 में लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी से मास्टर इन फिक्शन राइटिंग का कोर्स किया था। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पैडमैन' की कहानी भी ट्विंकल खन्ना ने ही लिखी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.