सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा, कहा- कुछ चीजों को बहुत प्राइवेट रखना पसंद करती हूं

Updated on 10-06-2024 06:42 PM
अदा शर्मा पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के उसी घर के बाहर नजर आईं जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। इसी के साथ इसे लेकर चर्चा तेज हो गई कि कहीं एक्ट्रेस सुशांत के घर में शिफ्ट तो नहीं हो रहीं! हालांकि इन अटकलों को लेकर न तो एक्ट्रेस ने पुष्टी की और न ही इसका खंडन किया। हालांकि, हाल ही में अदा शर्मा ने इस घर में रहने की खबर को कन्फर्म किया है और इसी के साथ उनके फैसले को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। अपने एक इंटरव्यू में अदा शर्मा ने इसी घर को लेकर बातें की हैं। बता दें कि साल 2020 जून में सुशांत के दुखद निधन के बाद से चार साल तक ये घर खाली रहा और ये उसी समय से सुर्खियों में बनी हुई है।

मुंबई के एक रियल एस्टेट ब्रोकर ने बताया कि इस घर में आने या इसे देखने के लिए किराएदारों में झिझक थी और यही वजह थी कि इस घर को लेकर कोई डील नहीं हो सकी। पिछले साल अदा शर्मा को दिवंगत एक्टर के मुंबई के बांद्रा स्थित समुद्र के सामने वाली इमारत के बाहर देखा गया था। उन्हें वहां देखते ही सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह उनके अपार्टमेंट में जाने की योजना बना रही हैं।

उन्होंने कहा- कुछ चीजों को लेकर मैं कम्फर्टेबल नहीं

सुशांत के घर में एक्ट्रेस के शिफ्ट होने की खबर ने लोगों के इंटरेस्ट को बढ़ा दिया है। अदा शर्मा ने हाल ही में News18 से बातचीत में उस अटेंशन के बारे में बातें की जो उन्हें सुशांत के घर में शिफ्ट होने की वजह से मिल रही है। उनसे पूछा गया कि क्या वो इसे प्राइवेसी में दखलअंदाजी के तौर पर लेती हैं? उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब से ऑडियंस, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री को ये बात समझ आ गई होगी कि मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं। मैं अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ चीजें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करती हूं जो कि मैं आगे भी जारी रखूंगी, लेकिन जिन चीजों को लेकर मैं कम्फर्टेबल नहीं हूं उन्हें लेकर मैं कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव महसूस करती हूं।'

मां और दादी के साथ इस घर में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा

सुशांत की ये प्रॉपर्टी करीब 4 साल से खाली रही है। इस घर में न तो कोई रहने के लिए तैयार था और न ही इसे कोई देखने के लिए भी आना चाहता था। अब सवाल ये है कि इस तरह की चर्चाओं के बीच अदा ने ये घर क्या सोचकर खरीदा। 32 साल की अदा शर्मा इतने साल पाली हिल में रहने के बाद अपनी मां और दादी के साथ अब इस घर में मूव हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी मीडिया काफी सेंसिटिव और इेंटेलिजेंट है और मुझे यकीन है कि वो मेरी इस प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे। मेरा घर ढेर सारी पक्षियों, गिलहरियों का भी घर है, जिन्हें मैं मेरी प्राइवेसी में घुसने का मौका देती हूं।'

अदा ने बताया क्यों खरीदा उन्होंने ये घर

Mont Blanc के इस घर से दूर भागने को लेकर जहां चारों तरफ चर्चा रही है वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ऐसा कोई डर यहां नहीं लगा है और उन्होंने इसलिए ये प्रॉपर्टी खरीदी है क्योंकि उन्हें इस घर से पॉजिटिव वाइब मिला।

अदा ने कहा- अपने फैसले को लेकर उन्हें कोई शक नहीं

उन्होंने इस बातचीत में कहा कि चाहे बात फिल्मों की हो या फिर नए घर में मूव होने की, वो हर काम दिल से करती हैं, इसलिए उन्हें अपने फैसले को लेकर किसी तरह का कोई डाउट नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली को भी इस घर को लेकर कोई दिक्कत नहीं। याद दिला दें कि अदा के इस घर ने तब सबका घ्यान खींचा था जब उन्होंने अपने इस घर का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मंत्रोच्चारण करती नजर आ रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.