अदा शर्मा ने बॉलीवुड पर लगाया भेदभाव का सनसनीखेज आरोप, कहा- मुझे यह माहौल पसंद नहीं

Updated on 27-05-2023 08:15 PM
अदा शर्मा इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी विवादित फिल्‍म 'द केरल स्टोरी' में अदा ने शालिनी उन्‍नीकृष्‍णन का लीड रोल प्‍ले किया है। वह इससे पहले टीवी के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अपने ताजा इंटरव्‍यू में अदा शर्मा ने कहा है कि अपने अब तक एक्‍ट‍िंग करियर में वह 'अच्छे और बुरे' हर तरह के लोगों से मिली हैं। हालांकि, हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक बात जो उन्‍हें सबसे अध‍िक खलती है, वो ये है कि यहां औरत और मर्द में खूब भेदभाव होता है। एक्‍ट्रेस ने बॉलीवुड पर लिंग के आधार पर भेदभाव का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां एक्‍ट्रेसेस को सेट पर बहुत पहले बुला लिया जाता है, जबकि एक्‍टर्स आराम से बाद में पहुंचते हैं।

Adah Sharma ने सिद्धार्थ कन्नन के चैट शो में हालांकि यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उन्‍हें किसी खास फिल्म इंडस्ट्री में काम करने में ज्‍यादा मजा आया। वह कहती हैं, 'मैंने नॉर्थ और साउथ के लोगों के साथ काम किया है। दोनों जगहों पर बहुत अद्भुत लोग भी थे और कुछ बहुत ही आश्चर्यजनक भी। मुझे एहसास हुआ है कि यदि आपका डायरेक्‍टर अच्छा है, तो चाहे आपकी भाषा कुछ भी हो, सब कुछ बहुत अच्छा होता है। लेकिन अगर आपका डायरेक्‍टर बहुत अच्‍छा नहीं है, तो भाषा का यह अंतर अच्छी बात नहीं है।'

अदा बोलीं- समान फीस से पहले भेदभाव का मुद्दा उठाएं

एक्‍ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं हर जगह अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों से मिली हूं। लेकिन मेरा मानना है कि बॉलीवुड में एक्‍टर और एक्‍ट्रेस को एक जैसी फीस की मांग से ज्‍यादा लोगों को पहले इस इंडस्‍ट्री में लैंगिक आधार पर होने वाले भेदभाव पर बात करनी चाहिए।'

'सेट पर आराम से आते हैं हीरो, पहले बुला ली जाती हैं हीरोइन'

अदा शर्मा कहती हैं, 'मुझे यह बहुत अजीब लगता है कि वो पहले हीरोइन को सेट पर बुलाते हैं और फिर कहते हैं- ठीक है, रुको। इसके बाद जब वो देखते हैं कि सब ठीक है। फिर वो हीरो के मैनेजर को बुलाते हैं और इसके बाद उन्‍हें सेट पर आने के लिए कहते हैं। जबकि हीरोइन पहले से ही वहां है। मैं जेंडर के आधार पर बॉलीवुड में भेदभाव महसूस करती हूं। मुझे इस तरह के माहौल में काम करने में मजा नहीं आता है।'

तीन हफ्ते में 'द केरल स्‍टोरी' ने कमाए 194.57 करोड़

बहरहाल, इस बीच अदा शर्मा की फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर तीन हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। तीन हफ्तों में इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफि पर 194.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। अपने चौथे वीकेंड में यह फिल्‍म आसानी से 200 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर लेगी। 15-20 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह और बाकी टीम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुलाकात की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.