बॉक्स ऑफिस पर 'आदिपुरुष' ने लहराया परचम, पहले ही दिन करीब 100 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई
Updated on
17-06-2023 08:57 PM
प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन स्टारर, ओम राउत की 'आदिपुरुष' को भले ही समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर झंडे गाड़ दिए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 'आदिपुरुष' ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की है और ट्रेड एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए आंकड़ों से भी ज्यादा कमाई की है। जहां फिल्म को देखने के बाद लोग इसके बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं, डायलॉग को लेकर बातें बना रहे हैं, वहीं 'आदिपुरुष' ने अपने पहले दिन की कमाई से इतिहास रचने का बेड़ा उठा लिया है। फिल्म के पहले दिन की कमाई वाकई चौंकाने वाली है।
Sacnilk.com के अनुसार, Prabhas स्टारर रामायण का सिनेमाई वर्जन Adipurush भारत में सभी भाषाओं से 95 करोड़ रुपये कमा सकती है। रिपोर्ट ने फिल्म के कलेक्शन की एक डिटेल भी शेयर की, और दिलचस्प बात यह है कि 'आदिपुरुष' का सबसे बड़ा कलेक्शन तेलुगु मार्केट से आया है, जिसके बाद हिंदी वर्जन की बारी आती है। जानकारी के अनुसार, 'आदिपुरुष' तेलुगु वर्जन से 58.5 करोड़ रुपये और हिंदी से 35 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। तमिल और मलयालम थोड़े कमजोर दिखाई दे रहे हैं और इसने 0.7, 0.4 करोड़ का कलेक्शन किया है।
'आदिपुरुष' फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जहां तक ऑक्यूपेंसी का सवाल है, मॉर्निंग शो में कथित तौर पर 37.67% ऑक्यूपेंसी थी। दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 51.38% हो गई। शाम को ऑक्यूपेंसी बढ़कर 63.10% हो गई।
आलोचना के बीच 'आदिपुरुष' की कमाई
इस बीच, 'आदिपुरुष' को अपने वीएफएक्स की क्वॉलिटी और भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले देवदत्त नागे द्वारा बोले गए 'टपोरी' डायलॉग के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। लोग फिल्म को जज करने में पूरी तरह जुटे हुए हैं। रावण और हनुमान के लुक पर भी काफी कुछ कहा-सुना जा रहा है। लेकिन फिल्म ने झामफाड़ कमाई कर ली है।
रामायण पर बनी 'आदिपुरुष'
'आदिपुरुष' भारतीय महाकाव्य रामायण का सिनेमाई वर्जन है, और इसमें सनी सिंह को लक्ष्मण के रूप में, कृष्ण कोटियन को दशरथ के रूप में और मंदोदरी के रूप में सोनल चौहान को भी दिखाया गया है। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। महामारी के बाद जहां बॉक्स ऑफिस अच्छा परफॉर्म नहीं रहा है, वहीं ये कुछ फिल्में हैं, जिन्होंने सिनेमा का अलग रूप पेश किया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…