शादी की मिलने लगी बधाई तो झुंझला गईं अदिति राव हैदरी और बता दिया सच! 10 दिन पहले सिद्धार्थ संग हुई है सगाई
Updated on
08-04-2024 02:08 PM
बॉलीवुड स्टार्स अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाह थी कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है, लेकिन फिर उन्हें सोशल मीडिया पर आना पड़ा और ये बताना पड़ा कि अभी शादी नहीं हुई है, बल्कि सिर्फ सगाई हुई है। वो भी घरवालों की मौजूदगी में, सीक्रेटली नहीं। अब अदिति ने शादी की अफवाहों का खंडन कर दिया है।
Aditi Rao Hydari को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पपाराजी उन्हें शादी की बधाई देने लगे। तभी एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'नहीं हुई है अब तक!' और इसी के साथ उन्होंने शादी की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।
28 मार्च को सगाई का ऐलान
अदिति औरस सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ये दावा तो कई महीनों से हो रहा था, लेकिन 28 मार्च को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एकसाथ फोटो शेयर की। दोनों की उंगलियों में सगाई की अंगूठी थी। इसी के साथ कैप्शन में लिखा था, 'उसने हां कह दिया। इंगेज्ड।'
अदिति की हो चुकी है शादी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति राव हैदरी ने साल 2002 में वकील और पूर्व एक्टर रहे सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, 2012 में एक्ट्रेस ने शादी की खबरों से इनकार कर दिया। फिर एक साल बाद 2013 में उन्होंने बताया कि वो और सत्यदीप अलग हो चुके हैं। अदिति जब 17 साल की थीं, तब वो सत्यदीप से मिली थीं और सीरियस रिलेशनशिप में थीं। उस समय वो एक्ट्रेस बनने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। सेपरेट होने के बाद भी अदिति और सत्यदीप दोनों क्लोज फ्रेंड्स हैं।
अदिति और सिद्धार्थ के बारे में बात करें तो इनकी मुलाकात साल 2021 में Maha Samudram के सेट पर हुई थी। इसी साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। शादी को लेकर सिद्धार्थ का कहना है कि जब सही समय होगा, तब वे शादी करेंगे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…