नदी में दूषित जल फैकन वाले उद्योगों के विरूद्ध प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

इन्दौर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में नदी-नालों में दूषित जल फैकने वाले उद्योगों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में गत दिवस अपर कलेक्टर पवन जैन के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा कान्ह नदी में दूषित जल फैकने वाले उद्योगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दल द्वारा कुम्हेड़ी, औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड तथा देवास नाका स्थित औद्योगिक इकाईयो एवं सी..टी.पी. का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र सांवेर स्थित गोल्डी इण्डस्ट्रीज द्वारा दूषित जल बिना उपचार के ही सी..टी.पी. में भेजे जाने के कारण उद्योग को तत्काल बंद कराया गया एवं निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द फेक्ट्री में .टी.पी. की स्थापना करें तत्पश्चात ही उत्पादन की अनुमति दी जायेगी। इसी प्रकार मेसर्स गुरुकृपा इण्डस्ट्रीज, सेक्टर-सी, औद्यागिक क्षेत्र सांवेर रोड, इन्दौर में . टी.पी बंद पाया गया एवं दूषित जल सीधे ही नरवल नाले में निस्सारित होते पाया गया।

 उद्योग को तत्काल सील कर समस्त आउटलेट बंद करने के निर्देश दिये गये। अपर कलेक्टर श्री जैन के निर्देशन में दल द्वारा क्षेत्र में स्थित सी..टी.पी. का भी निरीक्षण किया गया एवं निर्देश दिये गये कि बिना प्राईमरी ट्रीटमेंट के दूषित जल नहीं लिया जाये एवं जिन उद्योगों द्वारा पाईपलाईन के माध्यम से दूषित जल भेजा जाता है, उनके दूषित जल की जांच की जाये।

तद्पश्चात दल द्वारा खातीपुरा, सुखलिया स्थित अनिकेत प्लॉस्टिक का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पाया गया कि फेक्ट्री द्वारा सीधे ही दूषित जल परिसर के बाहर फैका जा रहा था। उद्योग खान नदी के समीप स्थापित है तथा पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहा था। जिसके चलते फेक्ट्री यूनिट का उत्पादन तत्काल बंद कराकर सील किया गया एवं विद्युत विच्छेदित किया गया। इसी तरह की कार्रवाई किशोर इण्टरप्राईजेस, खातीपुरा सुखलिया, इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाई पर भी की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.